फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिसर्चः इस वजह से लोग नहीं बना रहे हैं शारीरिक संबंध

Wed, 22 May 2019 07:02 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कई रिसर्च और समय-समय पर होने वाली शोध में यह सामने आया है कि सोशल मीडिया और इंटरनेट के ज्यादा इस्तेमाल से एंग्जायटी से लेकर कई तरह के दूसरे मनोरोग होने का खतरा बढ़ जाता है। यही नहीं लगातार इंटरनेट का मोबाइल में भी प्रयोग करने से भी कई तरह की शारीरिक बीमारियां सामने आई हैं। इनमें माइग्रेन से लेकर कमर और पीठ दर्द की भी समस्या आम हो चली है। बहरहाल लोगों का मानना है कि जब से इंटरनेट की व्यवस्था बढ़ी है अडल्ट फिल्मों की उपलब्धता भी बढ़ी है और लोग इंटिमेसी में ज्यादा दिलचस्पी ले रहे हैं। लेकिन वैज्ञानिकों की मानें तो पिछले कुछ सालों में शारीरिक संबंध बनाने को लेकर लोगों की दिलचस्पी कम हो गई है। वैज्ञानिक इन सबका कारण इंटरनेट और मॉडर्न लाइफ की व्यवस्था को दोष दे रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
स्टडी में सामने आएं चौंकाने वाले नतीजे
ब्रिटेन में हाल ही में हुई एक स्टडी के अनुसार ब्रिटेन के आधे से ज्यादा लोग हफ्ते में एक बार से भी कम शारीरिक संबंध बना रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
husband
लंदन स्कूल ऑफ हाइजीन ऐंड ट्रॉपिकल मेडिसिन के अनुसंधानकर्ताओं की मानें तो 25 से अधिक उम्र के लोग जो शादीशुदा हैं या लिव-इन में रहते हैं उनमें सेक्स की कमी सबसे ज्यादा दिख रही है।

4 of 5
- फोटो : social media
इस स्टडी में करीब 34 हजार पुरुषों और महिलाओं को शामिल किया गया था, जिनकी उम्र 16 से 44 साल के बीच थी। इस स्टडी के डेटा में साल 2001 से 2012 के बीच सेक्शुअल एक्टिविटी में आई औसत जनरल कमी को दिखाया गया था, जिसमें सबसे ज्यादा कमी 25 से अधिक उम्र के लोगों में दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सबसे रीसेंट सर्वे के अनुसार स्टडी में शामिल 41 प्रतिशत पुरुषों और महिलाओं ने हफ्ते में सिर्फ एक बार या उससे भी कम शारीरिक संबंध बनाया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें