फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीखें दुखी मन को संभालने के तरीके, इन 4 तरीकों से लोगों को हसाएं

Wed, 22 May 2019 02:34 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दुखी मन को संभालने की कला हर किसी के पास नहीं होती है। हम कभी-कभी अनजाने में उस व्यक्ति को और दुखी कर देते हैं जो हमसे मदद मांगने आता है। आपके सामने भी कई बार ऐसी स्थितियां आई होंगी जब आप बेहद नाराज, निराश या चिड़चिड़े होते हैं तो खुद को सबसे अलग कर लेते हैं। लेकिन ये फैसला कई बार गलत भी साबित हो जाता है। इसलिए हमेशा से दूसरों से अपनी बातें शेयर करें। अगर आपके पास भी कोई मदद मांगने आता है तो आप कैसे उनकी मदद करें।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : pexels.com
रूखा या आलोचनात्मक रवैया ना अपनाएं
हमेशा याद रखें कि आपका काम मुसीबत में पड़े व्यक्ति की मदद करनी है। ना कि उससे कोई अटपटा सवाल ना पूछें। यह तो कभी ना कहें कि स्थिति इतनी भी खराब नहीं है। यानी की दुख में पड़े व्यक्ति को अपने तराजू में ना तोलें। क्योंकि इससे उसका कष्ट और बढ़ सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
संवाद का हिस्सा बनें
जब कोई भी व्यक्ति आपके सामने अपने दुख को लाए तो उससे बचे नहीं। बल्कि उससे बात करें व संवाद का हिस्सा बने। ऐसा करने से उस व्यक्ति को अपनी समस्या के समाधान का कोई रास्ता मिल जाएगा। इसलिए परेशान व्यक्ति की समस्या को चुपचाप सिर्फ सुनने के बजाय उसकी बातचीत में हिस्सेदार बनें। ताकि मिल जुलकर कोई हल निकाला जा सके।

4 of 5
बिना मांगे ना बढ़ाएं मदद का हाथ
यह भी हो सकता है कि सामने वाला व्यक्ति सिर्फ अपनी मन की बात साझा करना चाहता है लेकिन उसे कोई समाधान नहीं चाहिए। ऐसे में एक अच्छे दोस्त की तरह सिर्फ ध्यान से उसकी बातें सुननी चाहिए और जब तक वह खुद से न कहे, अपनी सलाहों का बोझ उस पर नहीं डालना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भाषा का भी रखें ध्यान
यह बहुत ही सामान्य बात होती है कि दुखी व्यक्ति कड़वे शब्दों का प्रयोग अपने बातचीत में करता है, लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि आप भी उस शब्दावली का इस्तेमाल करने लगें। क्योंकि इससे उस व्यक्ति को दुख पहुंच सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें