फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! शादी से जुड़ी इन सारी बातों को सोशल मीडिया पर न करें पोस्ट

Sun, 11 Aug 2019 07:27 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मोबाइल और इंटरनेट के जमाने में आजकल हर कोई सोशल मीडिया पर एक्टिव रहता है। कोई भी मौका हो लोग अपनी तस्वीरों को फेसबुक, इंस्टाग्राम या ट्विटर पर शेयर करने से पीछे नही हटते। चाहे कहीं घूमने गए हो या घर पर पार्टी कर रहे हो, मूवी देख रहे हो या खाना खा रहे हो हर मौके पर लोग अपनी तस्वीरों को पोस्ट करते हैं। जब बात शादी की हो तब तो लोग हर लम्हें की फोटो डालते हैं। अगर आप की भी आदत ऐसी ही है तो शादी की तस्वीरों को साझा करते समय इन सात बातों का जरूर ध्यान रखें।
विज्ञापन

2 of 6
परिवार की किसी कलह को मत करें पोस्ट
किसी भी शादी में कोई फैमिली ड्रामा न हो ऐसा हो नहीं सकता है। लेकिन इन सबका मतलब यह नहीं कि उन सबको फेसबुक या इंस्टाग्राम पर आप शेयर करें, क्योंकि इन सबका असर उस इंसान पर हमेशा के लिए पड़ जाता है।
 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : Social Media
मेहमानों की लिस्ट और वेन्यू
सोशल मीडिया पर अपनी शादी से जुड़ी हर जानकारी को साझा करने की कोशिश न करें। आपकी शादी का वेन्यू क्या है या कौन कौन से मेहमान आ रहें हैं इस बात की जानकारी को सोशल मीडिया पर शेयर करने का आइडिया ठीक नहीं है।
 

4 of 6
- फोटो : instagram
बार-बार शादी की तारीख याद दिलाना
फेसबुक या इंस्टाग्राम पर बार-बार अपनी तारीख को याद दिलाने की कोशिश न करें। आपके करीबी और रिश्तेदारों को शादी की तारीख पता है इसलिए इस तरह की हरकतों से उन पर गलत प्रभाव पड़ता है।
 
विज्ञापन

5 of 6
अपने होने वाले रिश्तेदारों के बारे में शेयर करना
बहुत से लोगों की आदत होती है कि वे अपने होने वाले रिश्तेदारों के साथ किसी शॉपिंग या डिनर पर गए हैं तो उसकी बातें शेयर करते हैं। आपको इन बातों से बाज आना चाहिए जब तक कि आपका रिश्ता किसी मुकाम तक न पहुंच जाए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हनीमून का प्लान
आप अपने होने वाले पार्टनर के साथ कहां पर हनीमून के लिए जा रहें है, इस बात का खुलासा सोशल मीडिया पर करना कोई अच्छा आइडिया नहीं है। अपनी भावनाओं को थोड़ा सा संभाल कर रखें और इन बातों को शेयर मत करें।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें