पति भी कहने लगे हैं "स्टेस एस"
कई लोग असेक्सुअल है, जब वो किसी के साथ रिश्ता बनाते हैं, उनके साथ सेक्स में वो सहज होते हैं लेकिन मेरे लिए, जब भी मैं करीब आई, मेरे पूरा बदन कहता, नहीं, नहीं, इसे रोको, यह नहीं होना चाहिए।जिनसे भी बातें करती वो कहते, "यह बच्चों जैसी बात है, हे भगवान, लेकिन आपको बच्चे कैसे होंगे?"खैर, अगर मैं चाहती हूं तो अन्य बहुत से तरीके से मेरे बच्चे हो सकते हैं, यह संभावनाओं से परे नहीं है।
अब मैं लगभग तीन चार सालों से असेक्सुएलिटी के विषय में अवगत हूं। मुझे एस (असेक्सुअल का संक्षिप्त रूप) लेबल पसंद है। मेरे लिए यह अब सहज है और इसने मुझे, मेरा व्यवहार और मेरा मन कैसे काम करता है यह जानने में मदद की है।मजे की बात है कि अब मेरे पति भी मुझे "स्टेस एस" कहते हैं।