हम अपने पार्टनर को चाहे कितना भी प्यार करते हों, चाहे उसका कितना भी ध्यान रखते हों, लेकिन कई बार हम अपने पार्टनर से कई ऐसे सवाल पूछ लेते हैं जिनके बारे में शायद हमें भी पता नहीं होता कि इसका हमारे रिश्ते पर क्या असर पड़ सकता है। ऐसे में अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड से कोई बात पूछ रहे हैं, तो आपको कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। ध्यान देना चाहिए कि हम उससे कहीं ऐसी चीज तो नहीं पूछ रहे, जो उन्हें नाराज या उदास कर दे। तो चलिए हम आपको वो बातें बताते हैं जिनके बारे में आपको कभी अपनी गर्लफ्रेंड से नहीं पूछना चाहिए।