फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यादातर पति रहते हैं अपनी पत्नियों की इन आदतों से परेशान, जानें क्या हैं ये

Wed, 17 Mar 2021 01:51 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
समाज में पति-पत्नी के रिश्ते को सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता है। सात फेरे और सात वचनों से बना ये बंधन अटूट होता है। हालांकि, इस रिश्ते में जितना प्यार होता है, उतने ही ज्यादा इस रिश्ते में झगड़े भी होते हैं। लेकिन वो कहते हैं न कि जहां प्यार होता है वहीं झगड़े भी होते हैं। लेकिन कई बार ये देखा जाता है कि पति-पत्नी में कई कारणों की वजह से बन नहीं पाती। जबकि पति पत्नियों की कुछ आदतों की वजह से परेशान रहते हैं। तो चलिए आपको उन आदतों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
गुस्सा करना
  • कई बार ये देखा जाता है कि कई पत्नियां अपने पतियों पर काफी गुस्सा करती हैं। वहीं, कई पति इस पर शांत रहते हैं तो कई इसका विरोध भी करते हैं। ऐसे में घर में झगड़े जैसा माहौल पैदा होता है। इसका असर कहीं न कहीं आपके बच्चे पर भी पड़ता है, क्योंकि वो कहते हैं ना कि बच्चे जैसा देखते हैं वैसा ही सीखते हैं। इसलिए गुस्सा करने से बचना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
ताने देना
  • पति-पत्नी के रिश्ते में ये भी देखा जाता है कि कई पति अपनी पत्नियों द्वारा दिए जा रहे तानों से भी काफी परेशान होते हैं। कई बार तो पत्नियां मस्ती वाले अंदाज में पतियों को ताने देती हैं, लेकिन कई बार ये ताने ऐसे होते हैं कि असल में पति को चुभते हैं। इसलिए वेवजह किसी बात को लेकर ताने देने से बचना चाहिए।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
शॉपिंग पर जाना
  • बात जब भी शॉपिंग की आती है, तो ये बात सभी जानते हैं कि पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को शॉपिंग करने का काफी शौक होता है। आप उनसे जब भी कहें वो शॉपिंग के लिए तैयार हो जाती हैं। लेकिन पत्नियों को पति की जेब का ख्याल भी रखना चाहिए, लेकिन कुछ पत्नियां इसका ध्यान नहीं देती और जिसकी वजह से पति अपनी पत्नियों की इस आदत की वजह से परेशान रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
शक करना
  • वो कहावत है कि अगर कोई एक बार किसी पर शक करने लगे, तो फिर इसका इलाज तो किसी हकीम के पास भी नहीं होता। लेकिन कई पत्नियों की आदत होती है कि वो अपने पतियों पर शक करती हैं, उनके घर आने से लेकर जाने तक के समय का ध्यान रखती हैं, वो कहां जा रहे हैं, किससे मिल रहे हैं, उनका मोबाइल फोन तक चेक करती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें