पति- पत्नी के बीच बहस होना बहुत सामान्य बात है लेकिन यही बहस चिंता का विषय तब बन जाती है जब यह सिलसिला बन जाती है। आए दिन होने वाली बहस रिश्ते में प्यार को तो कम करती ही है साथ ही दोनों के बीच नकारात्मक भावों को बढ़ा देती है। बहस के पीछे वैसे तो कई सारे कारण होते हैं जैसे दो लोगों की किसी एक विषय पर राय नहीं मिलती है तब भी बहस शुरू हो जाती है लेकिन यह ध्यान रखना जरूरी है कि रिश्ते में इस बहस को दरकिनार कर किस तरह से रिश्ते को हमेशा के लिए स्वस्थ रखा जाए। अगली स्लाइड्स से जानिए पति-पत्नी के बीच होने वाली बहस के मुख्य कारण और उन्हें डील करने के उपाय।