फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2025: दिवाली की पूजा में क्या करें- क्या न करें ? पढ़ लें ये खबर, वरना नहीं मिलेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Mon, 20 Oct 2025 07:00 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

What to Do and What to Avoid During Diwali Puja: दिवाली पूजा में अगर आपको सुख-समद्धि की कामना है तो पूजा के समय कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें। 
विज्ञापन
1 of 7
दिवाली पूजा पर क्या करें और क्या नहीं - फोटो : अमर उजाला
What to Do and What to Avoid During Diwali Puja: दिवाली के दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विधिवत पूजा की जाती है ताकि घर में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहे। लेकिन पूजा करते समय कुछ बातें ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। ऐसा हम आपको इसलिए बता रहे हैं क्योंकि कई बार हम अनजाने में ऐसी छोटी-छोटी गलतियां कर बैठते हैं जो पूजा की शुद्धता को प्रभावित कर सकती हैं।

ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि मां लक्ष्मी की कृपा आपके घर पर बनी रहे, तो यह जानना जरूरी है कि दिवाली की पूजा में क्या करना चाहिए और किन बातों से बचना चाहिए। यहां हम आपको बता रहे हैं दिवाली पूजन से जुड़ी कुछ जरूरी बातें, जिन्हें अपनाकर आप न सिर्फ पूजा को शुद्धता से कर सकेंगे, बल्कि दिवाली को आध्यात्मिक रूप से भी सार्थक बना सकेंगे।
विज्ञापन

2 of 7
मंदिर के आस-पास गंदगी न करें - फोटो : अमर उजाला
दिवाली पूजा में क्या न करें

1. मंदिर के आस-पास गंदगी न करें

   पूजा स्थल को हमेशा साफ रखें। मंदिर के पास चप्पल, कचरा या जूठे बर्तन न रखें। ये अपवित्रता का संकेत माना जाता है और इससे पूजा में व्यवधान आ सकता है।

 
विज्ञापन

3 of 7
मांस-मदिरा का सेवन न करें - फोटो : ANI
2. मांस-मदिरा का सेवन न करें

   दिवाली जैसे पवित्र अवसर पर मांसाहार या शराब पीना अशुभ माना जाता है। इससे नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश कर सकती है और पूजा की पवित्रता खत्म हो जाती है।

 

4 of 7
गंदे कपड़े न पहनें - फोटो : Adobe Stock
3. गंदे कपड़े न पहनें

   पूजा करते समय फटे, गंदे या बहुत पुराने कपड़े पहनने से बचें। स्वच्छ, हल्के और पारंपरिक वस्त्र पहनें। इससे सकारात्मकता बनी रहती है और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
विज्ञापन

5 of 7
मंदिर सजाएं - फोटो : Instagram
दिवाली पूजा में क्या करें

1. मंदिर सजाएं

   घर के मंदिर को फूलों, दीयों और रंगोली से सजाना शुभ माना जाता है। आप मंदिर में आम के पत्ते, गेंदे और गुलाब के फूलों से सजावट कर सकते हैं। मूर्तियों को अच्छे से साफ करें और लाल या पीले कपड़े पर स्थापित करें।

 
विज्ञापन

6 of 7
घर सजाएं - फोटो : instagram
2. घर सजाएं

   मां लक्ष्मी साफ-सुथरे और रोशनी से भरे घर में प्रवेश करती हैं। इसलिए पूरे घर की साफ-सफाई करें। दरवाजे पर तोरण या बंदनवार लगाएं, लाइटिंग और दीयों से सजावट करें, और प्रवेश द्वार पर रंगोली जरूर बनाएं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
विधिवत साफ-सफाई से पूजा करें - फोटो : Adobe stock
3. विधिवत साफ-सफाई से पूजा करें

   पूजा से पहले स्नान करें और स्वच्छ कपड़े पहनें। पूजा के लिए सभी सामग्री जैसे दीया, फूल, मिठाई, जल, रोली, अक्षत आदि पहले से तैयार रखें। शांत मन और श्रद्धा के साथ मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा करें।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें