फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali Gift Idea: दिवाली पर जीतना है पार्टनर का दिल, आपके काम आ सकते हैं ये 7 सरप्राइज

Mon, 20 Oct 2025 06:37 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Small Surprises to Strengthen Bond Between Husband and Wife: इस लेख में हम बताएंगे 7 ऐसे आसान और प्यारे सरप्राइज आइडियाज जो पति-पत्नी के बीच के रिश्ते को और गहरा बना देंगे।
विज्ञापन
1 of 8
दिवाली पर जीतना है पार्टनर का दिल - फोटो : Adobe stock
Small Surprises to Strengthen Bond Between Husband and Wife: दिवाली सिर्फ रौशनी और मिठाइयों का त्योहार नहीं है, ये मौका है रिश्तों को और मजबूत बनाने का। खासकर पति-पत्नी के बीच प्यार को फिर से ताजा करने के लिए ये पर्व एक सुनहरा मौका देता है। भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर छोटे-छोटे जज़्बात और प्यार के इजहार पीछे छूट जाते हैं। ऐसे में दिवाली पर दिया गया एक छोटा सा सरप्राइज आपके रिश्ते में नई ऊर्जा भर सकता है।

जरूरी नहीं कि सरप्राइज बहुत महंगे या बड़े हों। आपके द्वारा की गई छोटी-छोटी कोशिश ही आपके पार्टनर का दिल छू सकती है। इस लेख में हम बताएंगे 7 ऐसे आसान और प्यारे सरप्राइज आइडियाज जो पति-पत्नी के बीच के रिश्ते को और गहरा बना देंगे। चाहे आप पति हों या पत्नी, इन सरप्राइज को अपनाकर आप अपने जीवनसाथी के चेहरे पर मुस्कान और दिल में प्यार जरूर जगा पाएंगे।
 
विज्ञापन

2 of 8
लेटर लिखकर दें - फोटो : Instagram
 1. लेटर लिखकर दें

इस दिवाली अपने पार्टनर को हाथ से एक लेटर लिखकर दें। अगर आप उन्हें हाथ से कुछ लिखकर देंगे तो ये खत उन्हें वर्षों याद रहेगा। इसमें दिवाली के मौके पर उन्हें दिवाली की बधाई दें। दिवाली की बधाई के साथ-साथ इसमें अपनी भावनाएं भी लिखें।

 
विज्ञापन

3 of 8
गिफ्ट बॉक्स - फोटो : instagram
2. गिफ्ट बॉक्स 

बाजार में कई तरह के गिफ्ट मिलते हैं। ऐसे में उनने से एक छोटा और क्यूट सा गिफ्ट लेकर उसे अपने पार्टनर को तोहफे में दें। इस बॉक्स में आप अपने पार्टनर के लिए कुछ खास तोहफा दे सकते हैं।

 

4 of 8
डेट नाइट पर ले जाएं - फोटो : Adobe stock
3. डेट नाइट पर ले जाएं

अगर आपके पास समय है तो अपने पार्टनर के लिए कहीं डेट नाइट की प्लानिंग करें। अगर दिवाली के दिन बाहर नहीं जा सकते तो आप घर पर ही डेट नाइट जैसी प्लानिंग करें। इसके लिए घर पर मोमबत्ती और संगीत के साथ डिनर प्लान करें

 
विज्ञापन

5 of 8
घर को साथ में सजाएं - फोटो : instagram
4. घर को साथ में सजाएं

अगर आप घर के कामों में साथ नहीं बटाते तो ये एक मौका है अपने पार्टनर को एहसास कराने का कि आप हैं उनके साथ। इसके लिए उसके साथ मिलकर अपने घर को सजाएं। 

 
विज्ञापन

6 of 8
रंगोली बनाएं - फोटो : Instagram
5. रंगोली बनाएं

अगर आपका पार्टनर किसी काम में व्यस्त है तो उनके लिए दिवाली की रंगोली तैयार करें। रंगोली से एक तो आपका घर प्यारा दिखेगा, वहीं आपका पार्टनर भी इसे देखकर अवश्य ही खुश होगा। 

 
विज्ञापन

7 of 8
मिठाई बनाएं - फोटो : Adobe stock
6. मिठाई बनाएं

अपने पार्टनर के लिए उनकी पसंद की मिठाई तैयार करें। उन्हें दिवाली की पूजा के बाद इस खास मिठाई को खिलाएं। इसे खाकर उन्हें अवश्य ही अच्छा लगेगा। 

 
विज्ञापन

8 of 8
पर्सनलाइज्ड गिफ्ट - फोटो : instagram
7. पर्सनलाइज्ड गिफ्ट

अपने पार्टनर को आप पर्सनलाइज्ड गिफ्ट भी आप तोहफे में दे सकते हैं। इसके लिए कोई ज्वेलरी, फोटो फ्रेम या कुछ और भी आप अपने पार्टनर को गिफ्ट के रूप में दे सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें