फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Dhanteras 2025: इस धनतेरस अपने करीबियों को दें खुशियों की सौगात, शेयर करें ये शुभकामनाएं

Sat, 18 Oct 2025 05:00 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Dhanteras 2025 Wishes in Hindi: धनतेरस के इस शुभ अवसर पर जब आप अपने प्रियजनों को “आपके जीवन में धन, स्वास्थ्य और खुशहाली सदा बनी रहे” जैसी शुभकामनाएं भेजते हैं, तो वह संदेश आपके रिश्तों को और अधिक मजबूत बना देता है। इस धनतेरस, केवल दीप ही नहीं, दिलों को भी रोशन करें इन सुंदर शुभकामनाओं की रोशनी से। 
विज्ञापन
1 of 7
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं देने के लिए ये सुंदर संदेश प्रियजनों को भेज सकते हैं। - फोटो : Amar ujala
Dhanteras 2025 Wishes in Hindi: आज धनतेरस है। धनतेरस से दीपावली पर्व की शुभ शुरुआत हो रही है। यह दिन धन, स्वास्थ्य और समृद्धि का प्रतीक है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन भगवान धनवंतरि और मां लक्ष्मी की पूजा करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है। इस दिन सोना, चांदी या बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है, पर असली समृद्धि केवल भौतिक वस्तुओं में नहीं, बल्कि अपने रिश्तों की मिठास में बसती है। इसलिए धनतेरस पर प्रियजनों को शुभकामनाएं भेजना इस पावन पर्व की सबसे सुंदर परंपराओं में से एक है।

आज के डिजिटल युग में संदेश, व्हाट्सएप स्टेटस और सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं भेजना न सिर्फ अपनों से जुड़ाव बनाए रखता है, बल्कि उनके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करता है। धनतेरस के इस शुभ अवसर पर जब आप अपने प्रियजनों को “आपके जीवन में धन, स्वास्थ्य और खुशहाली सदा बनी रहे” जैसी शुभकामनाएं भेजते हैं, तो वह संदेश आपके रिश्तों को और अधिक मजबूत बना देता है। इस धनतेरस, केवल दीप ही नहीं, दिलों को भी रोशन करें इन सुंदर शुभकामनाओं की रोशनी से। 

विज्ञापन

2 of 7
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं देने के लिए ये सुंदर संदेश प्रियजनों को भेज सकते हैं। - फोटो : Amar ujala
--------

आज से आप के यहां धन की बरसात हो,
मां लक्ष्मी जी का सदा निवास हो,
संकट और दुखों का नाश हो
सिर पर उन्नति का ताज हो।

धनतेरस की शुभकामनाएं

---------
विज्ञापन

3 of 7
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं देने के लिए ये सुंदर संदेश प्रियजनों को भेज सकते हैं। - फोटो : Amar ujala
---------

खुशियां अपार हो,
अच्छा आपका व्यापार हो,
मां लक्ष्मी का आशीर्वाद हो,
इतनी अच्छी धनतेरस आपकी इस बार हो।

धनतेरस की शुभकामनाएं

-------

4 of 7
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं देने के लिए ये सुंदर संदेश प्रियजनों को भेज सकते हैं। - फोटो : Amar ujala
-----------------

धन की बरसात हो, खुशियों का आगाज हो,
आपको जीवन का हर सुख प्राप्त हो,
माता लक्ष्मी का आपके घर वास हो।

धनतेरस की शुभकामनाएं

-------------------------
विज्ञापन

5 of 7
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं देने के लिए ये सुंदर संदेश प्रियजनों को भेज सकते हैं। - फोटो : Amar ujala
-----------

मां लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की रहे
आप पर कृपा अपार,
दिन रात बढ़े आपका कारोबार,
सबसे पाएं आप भरपूर प्यार,
धन-संपदा की आप पर सदा हो बौछार,
ऐसा हो आपका धनतेरस का त्योहार।

धनतेरस की शुभकामनाएं

--------
विज्ञापन

6 of 7
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं देने के लिए ये सुंदर संदेश प्रियजनों को भेज सकते हैं। - फोटो : Amar ujala
--------------

दीप जले तो रोशन आपका जहान हो,
पूरा आपका हर एक अरमान हो,
मां लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहे आप पर,
इस धनतेरस पर आप बहुत धनवान हों।

धनतेरस की शुभकामनाएं

-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं देने के लिए ये सुंदर संदेश प्रियजनों को भेज सकते हैं। - फोटो : Amar ujala
------

सोने का रथ और चांदी की पालकी पर बैठकर
लक्ष्मी मां हैं आई देने आपको धनतेरस की बधाई।

धनतेरस की शुभकामनाएं
------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें