फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guru Nanak Dev Ji Quotes:गुरु नानक के 10 अनमोल विचार जो जीवन को रोशनी देते हैं

Wed, 05 Nov 2025 08:01 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Guru Nanak Dev Ji Quotes: गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को याद कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लें। गुरु नानक देव की जंयती के मौके पर उनके अनमोल वचनों को याद करें और अपने जीवन में शामिल करें।
विज्ञापन
1 of 10
गुरु नानक देव अनमोल वचन - फोटो : Amar Ujala

Guru Nanak Dev Ji quotes in Hindi: गुरु नानक देव जी सिख धर्म के प्रथम गुरु और सत्य, करुणा और समानता के प्रतीक हैं। उन्होंने ऐसे युग में जन्म लिया जब समाज अंधविश्वास, जातिवाद और असमानता से घिरा हुआ था। उन्होंने अपने उपदेशों से बताया कि ईश्वर एक है और हर इंसान में वही परमात्मा वास करता है। उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने 500 साल पहले थे, क्योंकि वे सिर्फ धर्म नहीं, बल्कि मानवता की दिशा दिखाने वाले दीपक हैं।

सिख समुदाय को कार्तिक पूर्णिमा का बेसब्री से इंतजार रहता है, क्योंकि इसी दिन गुरु नानक देव जी की जयंती मनाई जाती है। इस पवित्र अवसर पर गुरुद्वारों में भजन-कीर्तन, अरदास और लंगर का आयोजन किया जाता है। सुबह-सुबह प्रभात फेरियां निकाली जाती हैं और पूरे वातावरण में भक्ति का माहौल छा जाता है। इस दिन गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को याद कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया जाता है। गुरु नानक देव की जंयती के मौके पर उनके अनमोल वचनों को याद करें और अपने जीवन में शामिल करें। 

विज्ञापन

2 of 10
गुरु नानक देव अनमोल वचन - फोटो : Amar Ujala
-------------

कठिनाइयों से भरी इस दुनिया में जिसे अपने आप पर भरोसा होता है, वही विजेता कहलाता है।

-----------------
विज्ञापन

3 of 10
गुरु नानक देव अनमोल वचन - फोटो : Amar Ujala
------------

केवल वही बोलें, जो आपको मान-सम्मान दिलाए।

-----------------

4 of 10
गुरु नानक देव अनमोल वचन - फोटो : Amar Ujala
----------

जो लोग प्रेम करते हैं, उन्होंने ईश्वर को पा लिया है।

----------
विज्ञापन

5 of 10
गुरु नानक देव अनमोल वचन - फोटो : Amar Ujala
------------------

अपनी कमाई का 10वां हिस्सा परोपकार के लिए और अपने समय का 10वां हिस्सा प्रभु भक्ति में लगाना चाहिए।

------------
विज्ञापन

6 of 10
गुरु नानक देव अनमोल वचन - फोटो : Amar Ujala
---------------

ईश्वर की भक्ति करने वालों को किसी से डरने की जरूरत नहीं होती।

-------------
विज्ञापन

7 of 10
गुरु नानक देव अनमोल वचन - फोटो : Amar Ujala
---------------

पैसे का स्थान हमेशा जेब में ही रहना चाहिए। इसे अपने ह्रदय से लगाकर नहीं रखना चाहिए।

-------------

8 of 10
गुरु नानक देव अनमोल वचन - फोटो : Amar Ujala
-----------

बुरा काम करने के बारे में नहीं सोचना चाहिए और न ही किसी को सताना चाहिए।

---------

9 of 10
गुरु नानक देव अनमोल वचन - फोटो : Amar Ujala
----------------

हमें कभी भी किसी दूसरे का हक नहीं छीनना चाहिए। मेहनत और सच्चाई से गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए।

----------
विज्ञापन

10 of 10
गुरु नानक देव अनमोल वचन - फोटो : Amar Ujala
-----------

दूसरों के साथ मिलकर खाना चाहिए और एकता के साथ रहना चाहिए।

------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें