फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनोखी थी देव आनंद की प्रेम कहानी, फिल्म के सेट पर लंच ब्रेक में रचा ली थी शादी

Thu, 26 Sep 2019 12:21 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : social media
अपने जमाने के मशहूर अभिनेता और जवां दिलों की धड़कन देव आनंद का जन्मदिन है। आज यानी कि 26 सितंबर 1923 को उनका जन्म अविभाजित पाकिस्तान के शंकरगढ़ में हुआ था। कहा जाता है अपनी फिल्मों के दौर में लड़कियां देव आनंद पर मरती थी। उन्हें देखकर वो छत से कूद जाने को तैयार रहती थी। लेकिन करोड़ो दिलों पर राज करने वाले देव आनंद को तो उस जमाने की मशहूर अभिनेत्री सुरैया से प्यार हो गया था। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : social media
देव आनंद और सुरैया का प्यार फिल्म विद्या की शूटिंग के दौरान एक हादसे के दौरान सुरैया की जान बचाने से शुरू हुआ था। उस समय सुरैया एक बड़ी अभिनेत्री थी और देव आनंद अपने करियर की शुरुआत कर रहे थे। लेकिन इसके बावजूद दोनों एक दूसरे के प्यार में डूबने लगे थे। 


 
विज्ञापन

3 of 7
dev anand
अपनी आत्मकथा रोमांसिग विद लाइफ में देव आनंद ने बताया था कि 'काम के दौरान सुरैया से मेरी दोस्ती गहरी होती जा रही थी। धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई।' 'एक दिन भी ऐसा नहीं बीतता था जब हम एक दूसरे से बात ना करें। अगर आमने-सामने बात नहीं हो पा रही हो तब हम फोन पर घंटों बात करते रहते थे। जल्द ही मुझे समझ आ गया कि मुझे सुरैया से प्यार हो गया है।


 

4 of 7
dev anand
लेकिन सुरैया की नानी इस प्रेम कहानी में सबसे बड़ी अड़चन थीं। सुरैया के घर में नानी की इजाजत के बगैर कुछ भी नहीं होता था। हमारी प्रेम कहानी की वो विलेन थीं। इसकी सबसे बड़ी वजह यह थी कि सुरैया मुस्लिम थीं जबकि मैं हिंदू।'

 
विज्ञापन

5 of 7
देव आनंद
देव आनंद बताते हैं कि 'सुरैया के लिए मैंने सगाई की अंगूठी खरीदी। मैं अंगूठी लेकर सुरैया के पास पहुंचा लेकिन उन्हें पता नहीं क्या हुआ उन्होंने मेरी दी हुई अंगूठी समुद्र में फेंक दी। मैंने कभी नहीं पूछा कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया। मैं वहां से चला आया। इस तरह से देव आनंद और सुरैया के प्रेम में मजहब दीवार बनकर आड़े आ गया और दोंनो ने फिर कभी एक दूसरे से मुलाकात नहीं की।

 
विज्ञापन

6 of 7
सुरैया ने अपने जीवन में फिर कभी शादी नहीं की। वो कभी भी देव आनंद के प्यार को भूला नहीं पाईं थी। लेकिन देव आनंद ने फिल्म की नई कलाकार कल्पना कार्तिक से शादी कर ली थी

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
1954 में फिल्म 'टैक्सी ड्राईवर' के सेट पर देव आनंद फिल्म की नई हिरोईन कल्पना कार्तिक को देखकर उनकी तरफ आकर्षित हो गए थे और फिल्म के सेट पर ही दोनों के बीच प्यार हुआ। फिर एक दिन दोनों ने लंच ब्रेक में शादी कर ली। अपने जीवन के आखिरी दिनों तक कल्पना कार्तिक देव आनंद की ही बीवी रहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें