फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणवीर सिंह के लिए अपने हाथों से बनाती हैं दीपिका ये डिश, नाश्ता किए बगैर घर से नहीं देती निकलने

Sat, 09 Feb 2019 04:57 PM IST
Sumit kumar लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ranveer singh
इन दिनों बॉलीवुड के सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले कपल में से एक हैं दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह। आए दिन दोनों की क्यूट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। दोनों एक दूसरे को बहुत अच्छी तरह से कॉम्प्लीमेंट भी करते हैं। अक्सर दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की पोस्ट पर लवी-डवी कमेंट करते रहते हैं। कुछ दिनों पहले रणवीर ने कहा था कि दीपिका से शादी होने के बाद वह खुद को सबसे खुशनसीब इंसान समझते हैं और अब रणवीर ने अपनी शादीशुदा जिंदगी के बारे में कुछ बातें शेयर की हैं।
विज्ञापन

2 of 5
deepika, ranveer - फोटो : instagram
रणवीर ने बताया कि दीपिका उन्हें अपने हाथ से खाना बनाकर खिलाती हैं। वह घर से उन्हें नाश्ता किए बिना निकलने नहीं देती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि दीपिका उनके लिए एक स्पेशल रसम और चावल बनाती हैं जो उन्हें बहुत पसंद है। इसके बाद रणवीर शर्माते हुए मुस्कुराने लगे।
विज्ञापन

3 of 5
Ranveer Singh and Deepika Padukone - फोटो : Instagram
इसके बाद रणवीर से उनके अजीब स्टाइल पर दीपिका के रिएक्शन के बारे में पूछा गया। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि अब दीपिका को उनके इन अजीब स्टाइल्स की आदत पड़ चुकी है। रणवीर के मुताबिक, दीपिका को उनकी आदत जरूर पड़ चुकी है, लेकिन उनकी एक ही शिकायत है। वो कहती हैं- 'तुम हर 6 महीने में अलग आदमी बन जाते हो।'

4 of 5
deepika, ranveer - फोटो : instagram
रणवीर सिंह ने यह भी बताया कि उनके दिन की शुरुआत भजन सुनने से होती है। वह दिन में भजन सुनने के बाद बाकी सभी तरह के गाने सुनते हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या दीपिका को उनकी तरह का ही म्यूजिक पसंद है। रणवीर ने कहा, 'कुछ हद तक। लेकिन, दोनों की च्वॉइस काफी अलग भी है। मेरे कुछ म्यूजिक कलेक्शंस ऐसे हैं, जो दीपिका नहीं सुनती हैं। वह थोड़े मेलोडियस गाने सुनना ज्यादा पसंद करती हैं। जब कि मैं उनकी पसंद का हर म्यूजिक सुन लेता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ranveer singh
बता दें कि रणवीर और दीपिका की शादी पिछले साल नवंबर में इटली में हुई थी, जिसमें बस परिवार के लोग और कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए थे। इसके बाद भारत वापस आकर दोनों ने कई रिसेप्शन दिए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें