फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dating Tips : लड़कियों को करना है इंप्रेस तो अपनाएं ये टिप्स

Tue, 24 Jan 2023 12:21 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे जिनको फॉलो करके आप किसी लड़की को इंप्रेस करने में सफल हो सकते हैं। भले ही वो लड़की आप को अच्छे से ना जानती हो लेकिन आपकी अच्छी हरकतों की वजह से वो आपके बारे में जानने के लिए उत्सुक हो जाएगी। 
विज्ञापन
1 of 7
लड़कियों को करना है इंप्रेस तो अपनाएं ये टिप्स - फोटो : istock
Dating Tips : कुछ ही समय में वैलेंटाइन डे आने वाला है। ऐसे में लड़के अपने क्रश से प्यार का इजहार करने की प्लानिंग करने लगे हैं। पर, आज कल के समय में किसी भी लड़की को इंप्रेस करना इतना आसान नहीं होता। इसकी वजह है कि, अब लड़कियां अपने पार्टनर में कई तरह की खूबियों को तलाशती हैं। ऐसे में कई लोग जो किसी को पसंद करते हैं उनकी हिम्मत ही नहीं होती कि वो आगे आकर किसी लड़की को इंप्रेस करने की कोशिश करें। आपकी इस परेशानी का समाधान लेकर आज हम आए हैं।

दरअसल, आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे जिनको फॉलो करके आप किसी लड़की को इंप्रेस करने में सफल हो सकते हैं। भले ही वो लड़की आप को अच्छे से ना जानती हो लेकिन आपकी अच्छी हरकतों की वजह से वो आपके बारे में जानने के लिए उत्सुक हो जाएगी। किसी भी लड़की को इंप्रेस करने के लिए आपक बस कुछ आसान से तरीकों को अपनाना है। 
विज्ञापन

2 of 7
हमेशा रहें विनम्र - फोटो : istock
हमेशा रहें विनम्र

लड़कियों को किसी भी लड़के का विनम्र व्यवहार काफी पसंद आता है। ऐसे में जिसे आप पसंद करते हैं उनके सामने हमेशा विनम्र रहें और लोगों से शालीनतापूर्वक बात करें। 
विज्ञापन

3 of 7
ड्रेसिंग सेंस का रखें ध्यान - फोटो : istock
ड्रेसिंग सेंस का रखें ध्यान

किसी भी लड़की को ऐसे लड़के कभी पसंद नहीं आते जो उल्टी-सीधी तरह से कपड़े पहनते हैं। ऐसे में अगर आप किसी को इंप्रेस करना चाह रहे हैं, तो सबसे पहले अपने लुक को ठीक करें। 

4 of 7
ज्यादा बोलने बाले लड़के नहीं होते पसंद - फोटो : couple fight
ज्यादा बोलने बाले लड़के नहीं होते पसंद

जो लड़के हर समय बोलते रहते हैं, वो लड़कियो को बेहद कम पसंद आते हैं। ऐसे में अगर आप किसी को इंप्रेस करने का सोच रहे हैं तो उसके सामने सोच कर ही बोलें। फालतू की बकवास तो बिल्कुल ना करें। 
विज्ञापन

5 of 7
ईमानदारी से करें तारीफ - फोटो : istock
ईमानदारी से करें तारीफ

लड़कियों को अपनी तारीफ सुनना काफी पसंद होता है। तारीफ करते समय इस बात का ध्यान रखें कि, तारीफ के शब्द झूठे ना हों। 
विज्ञापन

6 of 7
उसे स्पेशल महसूस कराएं - फोटो : Pixabay
उसे स्पेशल महसूस कराएं

जिसे आप इंप्रेस करना चाह रहे हैं, उसे इस बात का एहसास कराना बेहद जरूरी होता है कि वो आपके लिए खास है। ऐसा करने कि लिए उस समय उसकी हेल्प करें जब उसे जरूरत हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
उसके फैसले को करें स्वीकार
उसके फैसले को करें स्वीकार

लड़कियों को वो लड़के काफी पसंद आते हैं, जो उनके फैसले का सम्मान करते हैं। अगर कोई लड़की आपको रिश्ता आगे बढ़ाने को ना भी बोलती है तो उसे परेशान करना बंद करें और पीछे हट जाएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें