फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड का ऐसा पहलवान जो रियल में भी कभी कुश्ती नहीं हारा, मुमताज को चाहा पर हासिल न हो पाईं

Wed, 11 Jul 2018 03:56 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
dara singh mumtaz
दारा सिंह ने दुनियाभर में अपनी पहलवानी से भारत का नाम रौशन किया। उनके करीबन 500 मैचों में उन्हें कोई नहीं हरा पाया था। उनका निधन 83 साल की उम्र में 12 जुलाई 2012 को हुआ था,लेकिन अपने फैंस के दिलों में आज भी जिंदा हैं। आगे की स्लाइड में जानें उनकी जिंदगी से जुड़ी ऐसी बात जो शायद ही आप जानते हों...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
dara singh mumtaz
दारा सिंह का नाम बॉलीवुड अभिनेत्री मुमताज के साथ जुड़ चुका है। दोनों की मुलाकात तब हुई थी जब दारा अपनी पहली फिल्म 'किंग कांग' के हिट होने के बाद दूसरी फिल्म 'फौलाद' के लिए एक्ट्रेस ढ़ूंढ रहे थे। उस समय हर किसी ने यह कह कर फिल्म करने से इंकार कर दिया था कि पहलवान के साथ कौन काम करेगा। उन्हीं दिनों फिल्म के सेट पर अपनी बहन के साथ पहुंची मुमताज में दारा सिंह को अपनी फिल्म की नायिका की झलक दिखी और इस तरह 14 साल की मुमताज और पहलवान की जोड़ी बन गई।
विज्ञापन

3 of 5
Dara Singh
1963 में रिलीज हुई फिल्म फौलाद में मुमताज और दारा एक साथ नजर आए। फौलाद के बाद दोनों ने साथ में लगातार 14 फिल्में की। दोनों के प्यार के चर्चे हर किसी की जुबान पर थे। दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे। मुमताज की बहन की शादी दारा सिंह के भाई एसएस रंधावा से हुई थी। लेकिन जैसे-जैसे मुमताज का करियर ऊंचाइयों को छूने लगा दोनों के बीच मिलना-जुलना कम होता गया। इसके बाद दोनों कभी साथ नजर नहीं आए। एक इंटरव्यू में दारा सिंह ने कहा था, 'बॉलीवुड ने मुमताज को मुझसे छीन लिया था।'

4 of 5
Dara Singh
दारा सिंह की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने दो शादियां की थीं। उनकी पहली शादी बचनो कौर से 14 साल की उम्र में हो गई थी। उस समय बचनो दारा सिंह से एक साल बड़ी थीं। जब दारा सिंह 16 के हुए तो उनके एक बेटा भी हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दारा सिंह - फोटो : self
बच्चे के जन्म के 6 महीने बाद ही बचनो कौर उसे छोड़कर चली गईं और फिर कभी वापस नहीं आई। इसके बाद दारा सिंह ने 1961 में सुरजीत कौर से शादी की। उस समय दारा सिंह वॉचमैन की नौकरी किया करते थे। उनके 3 बेटे और 3 बेटियां हैं। जिनमें विंदु दारा सिंह एक हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें