कोरोना वायरस महामारी की वजह से हर कोई परेशान है। वहीं, लोग अपने घरों पर रहने को भी मजबूर है, क्योंकि बाहर जाना ऐसे समय में खतरे से खाली नहीं है। अस्पतालों में मरीजों के लिए बेड नहीं है, इसलिए लोगों को अगर इस वायरस को मात देनी है तो उन्हें अपने घर में ही रहना होगा। कोरोना काल होने की वजह से आप अपने घर पर हैं, तो क्या हुआ। कुछ नियम हैं, जिन्हें आपको इस दौरान भी अपनाना चाहिए। इससे आपकी सेहत ही नहीं रिश्ते भी बेहतर हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।