Confession Day 2023: प्यार के सप्ताह वैलेंटाइन वीक के बाद लोगों ने मस्ती के लिए एक अन्य सप्ताह को मनाने की शुरुआत की, जिसे एंटी वैलेंटाइन वीक कहते हैं। इसे प्यार के दुश्मन दिन माने जाते हैं। इसी महीने में 19 फरवरी को कन्फेशन डे मनाते हैं। कन्फेशन का मतलब होता है कि अपनी किसी गलती या झूठ को स्वीकार करना। अक्सर ही लोग अपने जीवन में कई ऐसी बातें हैं, जिसे छुपाकर रखते हैं। वह दूसरों के सामने बात छुपाने के लिए झूठ बोल जाते हैं। कई बार कोई गलती होने पर उसे भी छुपाने का प्रयास करते हैं। कन्फेशन डे ऐसे ही लोगों को मौका देता है कि वह अपनी गलती या झूठ को स्वीकार कर लें। रिलेशनशिप में वैसे तो कपल एक दूसरे के सामने अपनी हर छोटी या बड़ी बात को खुले तौर पर रखते हैं। कपल के बीच कुछ छुपा नहीं होता, लेकिन कई ऐसी बातें हैं तो लड़कियां कभी किसी से शेयर करना पसंद नहीं करतीं। पार्टनर से ऐसी बात छुपाने के लिए लड़की झूठ भी बोल देती है। कन्फेशन डे के मौके पर जानें लड़कियों के झूठ के बारे में।