Christmas Celebration Ideas in Office: 25 दिसंबर 2024 को क्रिसमस मनाया जा रहा है। कई दफ्तरों में क्रिसमस की छुट्टी नहीं होती और उन्हें साल के इस आखिरी पर्व पर भी कार्य करने दफ्तर जाना होता है। ऐसे में दफ्तर में सहकर्मियों के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट कर सकते हैं। दफ्तर में क्रिसमस मनाने के लिए आप कई रोचक और मजेदार गतिविधियों का आयोजन कर सकते हैं, जिससे सभी सहकर्मी एक साथ त्योहार की खुशियों का आनंद ले सकें। इसके लिए सबसे पहले दफ्तर में क्रिसमस की खास सजावट करें। अपना केबिन, मीटिंग रूम या डेस्क सजा सकते हैं। रिफ्रेशमेंट या लंच की व्यवस्था होनी चाहिए। दफ्तर में ही क्रिसमस ट्री सजाया जा सकता है। गीत-संगीत का इंतजाम हो। थीम पार्टी या थीम आउटफिट का चयन करें और कुछ मजेदार क्रिसमस गेम्स खेलें। गेम से दफ्तर का माहौल हल्का-फुल्का मस्ती भरा हो जाएगा। खेल से टीम बॉन्डिंग भी बढ़ेगी। आइए जानते हैं कि दफ्तर में क्रिसमस के मौके पर किस तरह के गेम खेल सकते हैं।