Narak Chaturdashi 2025: छोटी दिवाली यानी नरक चतुर्दशी 19 अक्तूबर 2025 को मनाई जा रही है। इसे रूप चौदस या काली चौदस भी कहा जाता है। यह दिन अंधकार पर प्रकाश की जीत का प्रतीक है। इस दिन लोग घर की सफाई करते हैं, दीप जलाते हैं, और नकारात्मकता को दूर करते हैं। पर क्या कभी आपने सोचा है कि जैसे घर को साफ रखना जरूरी है, वैसे ही रिश्तों की सफाई भी उतनी ही जरूरी है?
छोटी दिवाली सिर्फ दीयों की नहीं, बल्कि दिलों को रोशन करने का भी दिन है। इस बार सफाई सिर्फ घर की नहीं, बल्कि रिश्तों की भी करें ताकि जब बड़ी दिवाली आए, तो न सिर्फ घर बल्कि आपका मन भी उजाला हो। आइए जानते हैं कि इस छोटी दिवाली पर कैसे मिटाएं रिश्तों की नाराजगी और बढ़ाएं अपनेपन की रौशनी।