फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चॉकलेट डे 2019: देने जा रहे हैं गर्लफ्रेंड को चॉकलेट्स तो जान लें क्या है लड़कियों की पसंद

Sat, 09 Feb 2019 10:52 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
choclate day - फोटो : file photo
रोज-डे के साथ शुरू हुआ वैलेंटाइन्स वीक की चर्चा हर तरफ जोरों पर है। प्यार के इजहार के बाद अब बारी है अपने प्यार में मिठास भरने की। वैलेंटाइन वीक का तीसरा दिन यानवी 9 फरवरी, चॉकलेट-डे के रूप में मनाया जाता है। बाजार में हर तरफ लड़के लड़कियों को लुभाने के लिए दिल के आकार से लेकर कई तरह की चॉकलेट्स की भरमार लगी है, लेकिन अगर आप अपने पार्टनर को इंप्रेस करना चाहते हैं तो उनके लिए ऐसी चॉकलेट चुनें जो उनके लिए सेहतमंद भी हो। 
विज्ञापन

2 of 6
चॉकलेट - फोटो : अमर उजाला
ग्री टी चॉकलेट
बाजार में नार्मल चॉकलेट से अलग ऐसे कई फ्लेवर्स मौजूद हैं जो दिखने में खूबसूरत है और स्वाद में लजीज भी हैं। इसके अलावा सेहतमंद भी हैं। ग्रीट-टी फ्लेवर वाली चॉकलेट इस बार गर्लफ्रेंड को देंगे तो इसके दो-दो फायदे होंगे। पहला तो यह कि इसके बहाने उन्हें कुछ नया ट्राई करने को मिलेगा। दूसरा फायदा यह होगा कि अगर उन्होंने पहले भी ऐसी चॉकलेट खाई है, तो भी वह इंप्रेस जरूर होंगी क्योंकि आपने इस दिन को मनाने के साथ-साथ उनकी सेहत का ख्याल रखा है। 
विज्ञापन

3 of 6
white choholate
व्हाइट चॉकलेट
व्हाइट चॉकलेट यानि मिल्क चॉकले में कैल्शिम होता है, जो हमारी हड्डियों को मजबूत बनाता है। एक उम्र के बाद लड़कियों की हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। कई बार तो कैल्शियम सप्लिमेंट्स लेने तक की नौबत आ जाती है। इसलिए ज्यादातर लड़कियां ऐसी चॉकलेट पसंद करती हैं जिससे उनकी सेहत भी बनी रहे और चॉकलेट की क्रेविंग भी दूर हो जाए।

4 of 6
nuts chocolate
नट्स वाली चॉकलेट
आप गर्लफ्रेंड को ऐसी चॉकलेट दे सकते हैं जिनमें नट्स जैसे मूंगफली, बादाम आदि डले होते हैं। ये खाने में भी टेस्टी होती हैं और मेवे होने की वजह से सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं।
विज्ञापन

5 of 6
chocolate day
डार्क चॉकलेट
लड़कियां अपने वजन को लेकर काफी सचेत रहती हैं, इस बात से हम सब अच्छे से वाकिफ हैं। तो आप अपनी गर्लफ्रेंड को डार्क चॉकलेट गिफ्ट कर सकते हैं। ऐसा करने से वह आपका गिफ्ट यूं ही नहीं रखेंगी क्योंकि डार्क चॉकलेट से वजन नहीं बढ़ता। इसके साथ ही यह तनाव दूर करने और वजन कम करने में भी कारगर होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
chocolate day
फैट फ्री चॉकलेट 
अगर आपकी गर्लफ्रेंड को डार्क चॉकलेट नहीं पसंद तो आप उन्हें शुगर फ्री चॉकलेट दे सकते हैं। प्यार में मिठास भरने के लिए मनाए जाने वाले इस दिन को आप फैट फ्री चॉकलेट देकर मना सकते हैं। आपका यह स्टेप उन्हें जरूर पसंद आएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें