Chhath Puja 2024: महापर्व छठ पूजा कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से शुरू हो जाता है जो कि चार दिन का पर्व है। इसका समापन सप्तमी तिथि को होता है। इस बार छठ पूजा की शुरुआत 5 नवंबर से हो रही है, जिस का पारण 8 नवंबर को होगा। संतान की सलामती और घर-परिवार की खुशहाली के लिए महिलाएं छठ पूजा का कठिन व्रत करती हैं। इस दौरान सूर्य देव और छठी मैया की पूजा की जाती है।
ऐसे में अगर इस पावन मौके पर घर पर नन्ही राजकुमारी सी बिटिया आ जाए तो समझिए छठी मैया का आशीर्वाद ही मिल गया। छठी मैया के इस सुंदर आशीर्वाद को उनसे प्रेरित नामों से पुकारें। अगर आपको छठ पूजा के दौरान बेटी का नामकरण करना है तो छठी मैया के इन नामों को अपना सकते हैं।