फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhath Puja 2023: इन सुंदर संदेशों को भेजकर अपनों को दें छठ पूजा की शुभकामनाएं

Fri, 17 Nov 2023 07:39 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यहां से छठ पूजा के आकर्षक वॉलपेपर डाउनलोड करके व्हाट्सएप और फेसबुक के जरिए अपने रिश्तेदारों को भेजें।
विज्ञापन
1 of 6
Chhath Puja 2023 - फोटो : Amar Ujala
Chhath Puja 2023 Wishes in Hindi: आज यानी 17 नवंबर 2023 से महापर्व छठ पूजा का आरंभ हो रहा है। चार दिनों तक चलने वाले छठ पूजा के पहले दिन नहाय-खाय, दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन संध्या अर्घ्य और चौथे दिन उषा अर्घ्य देते हुए समापन होता है। छठ महापर्व सूर्य उपासना का सबसे बड़ा त्यौहार होता है। मान्यता है कि छठ का उपवास संतान प्राप्ति की कामना, संतान की कुशलता, सुख-समृद्धि और उसकी दीर्घायु के लिए किया जाता है। 

छठ व्रत में 36 घंटे का निर्जला उपवास किया जाता है। छठी मइया की पूजा होती है। चार दिन घर में पूजा पाठ का माहौल रहता है। बिहार और उत्तर प्रदेश में छठ पर्व को बहुत उत्साह के साथ मनाते हैं। नदियों, घाटों के पास लोग स्नान करके सूर्य को अर्घ देने के लिए शामिल होते हैं। 

महापर्व छठ पूजा की शुरुआत सूर्य देव और छठी मैया के स्मरण से करने के साथ ही दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को शुभकामना संदेश भेजकर करें। यहां से छठ पूजा के आकर्षक वॉलपेपर डाउनलोड करके व्हाट्सएप और फेसबुक के जरिए अपने रिश्तेदारों को भेजें।
विज्ञापन

2 of 6
Chhath Puja 2023 Wishes - फोटो : Amar Ujala
हर ओर बिखरी है छठ के पावन पर्व की छटा निराली
छठ का ये महापर्व लाता है जीवन में खुशहाली
आपके जीवन में भी आएं खुशियां अपार
मुबारक हो आपको छठ का ये पावन त्योहार।
छठ पूजा की शुभकामनाएं
विज्ञापन

3 of 6
Chhath Puja 2023 Wishes - फोटो : Amar Ujala
मंदिर की घंटी, आरती की थाली
नदी के किनारे सूरज की लाली
जिंदगी में आए खुशियों की बहार
आपको मुबारक हो छठ का त्योहार।
छठ पूजा की शुभकामनाएं

4 of 6
Happy Chhath Puja - फोटो : अमर उजाला
छठ पूजा आए बनकर उजाला
खुल जाए आप की किस्मत का ताला
हमेशा आप पर रहे मेहरबान ऊपर वाला
यही दुआ करता है आपका ये चाहने वाला।
छठ पूजा की शुभकामनाएं
विज्ञापन

5 of 6
Chhath Puja 2023 Wishes - फोटो : Amar Ujala
खुशियों का त्योहार आया है
सूर्य देव से सब जगमगाया है
खेत खलिहान धन और धान
यूं ही बनी रहे हमारी शान।
छठ पूजा की शुभकामनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Chhath Puja 2023 Wishes - फोटो : Amar Ujala
गेहूं का ठेकुआ, चावल के लड्डू
खीर, अन्नानास, नींबू और कद्दू
छठी मैया करे आपकी हर मुराद पूरी
छठ पूजा की शुभकामनाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें