फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhai Dooj 2023 Gift Ideas: महंगे उपहार नहीं, इस भाई दूज पर बहन को दें मनपसंद तोहफा

Wed, 15 Nov 2023 08:26 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
भाई दूज 2023 - फोटो : amar ujala
Bhai Dooj 2023 Gift Ideas : हिंदू धर्म में भाई और बहन के रिश्ते को सेलिब्रेट करने के लिए दो महत्वपूर्ण पर्व होते हैं। पहला रक्षाबंधन और दूसरा भाई दूज। दोनों ही पर्वों के मौकों पर बहन और भाई दोनों एक दूसरे की लंबी उम्र की कामना करते हुए एक दूसरे की रक्षा का वादा करते हैं। इस बार भाई दूज 15 नवंबर को मनाया जा रहा है। भाई दूज के मौके पर बहन भाई के लिए पूजा करती हैं और उनके मस्तक पर तिलक करती हैं। दोनों एक दूसरे का मुंह मीठा कराते हैं और एक दूसरे को तोहफा देते हैं।

भाई दूज के मौके पर अपनी बहन को तोहफा देना चाहते हैं, तो इस बार बहन को उनकी मनपसंद के तोहफे दे सकते हैं। बहन के तोहफे के लिए अधिक खर्च करने की जरूरत नहीं है। कम पैसों में भी बहन को पसंद आ जाने वाली चीजें तोहफे में दे सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Aditi Rao Hydari - फोटो : सोशल मीडिया
झुमके

बहनों को झुमके या ज्वेलरी काफी पसंद होती है। उन्हें ऐसी कोई एक्सेसरीज तोहफे में दे सकती हैं। झुमके, ब्रेसलेट, चोकर आदि ज्वेलरी भाई दूज पर बहन को तोहफे में दे सकते हैं। यह बजट में मिल जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
Skin Care Tips - फोटो : instagram
स्किन केयर का सामान

अपनी बहन को भाई दूज पर तोहफे में स्किन केयर का सामान दे सकते हैं। बहन के लिए मॉइश्चराइजर, सनस्क्रीन, फेस पैक या अन्य स्किन केयर प्रोडक्ट्स तोहफे में दें सकते हैं। यह बजट में मिल जाएंगे और बहन के लिए इस्तेमाल योग्य होगा।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
मेकअप प्रोडक्ट

अधिकतर लड़कियों को मेकअप प्रोडक्ट पसंद होते हैं। उन्हें तोहफे में बजट के मेकअप आइटम्स दे सकते हैं। बहन के लिए नेल पेंट, लिप ग्लॉस, लिपस्टिक या काजल आदि मेकअप का सामान उपयोगी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ladies purse - फोटो : istock
पर्स

भाई दूज पर बहन को हैंड बैग, पर्स या क्लच तोहफे में दे सकते हैं। बहन के लिए यह जरूरत का सामान है। वह कॉलेज, दफ्तर, बाजार आदि कहीं पर भी आपके दिए पर्स का उपयोग कर पाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें