फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करुणानिधि की जिंदगी का ऐसा सच, शायद ही किसी को पता हो...इस एक्टर से जुड़ा कनेक्शन

Wed, 08 Aug 2018 09:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
करुणानिधि
एम. करुणानिधि की जिंदगी किसी से छिपी नहीं है, लेकिन वहीं उनकी लाइफ एक सच ऐसा भी है, जिसके बारे में शायद ही किसी को पता हो। जानने के लिए खबर पढ़ें...

 
विज्ञापन

2 of 6
करुणानिधि का बेटा मुथु
करुणानिधि के दो बेटों स्टालिन और अलागिरी के बारे में तो तकरीबन हर कोई जानता है, अक्सर वो खबरों का हिस्सा बनते रहते हैं, लेकिन उनके बड़े बेटे के बारे में सुना है कभी। बरसों पहले करुणानिधि ने अपने इस बड़े बेटे से न केवल संबंध तोड़ लिए, बल्कि उसे बेदखल भी कर दिया था।

 
विज्ञापन

3 of 6
करुणानिधि का बेटा मुथु
करुणानिधि के उस बेटे का नाम एमके मुथु है, जो उनकी पहली पत्नी पद्मावती से पैदा हुए। पद्मावती का निधन मुथु के जन्म के आसपास ही हो गया था। उनकी उम्र अब 70 साल है। आर्थिक हालत खस्ताहाल, वो चेन्नई के बाहरी इलाके में किसी किराए के मकान में रहते हैं। मुथु के जन्म के चार साल बाद करुणानिधि ने दूसरी शादी कर ली थी।

4 of 6
करुणानिधि का बेटा मुथु
मुथु फेफड़ों की बीमारी से गुजर रहे हैं। कहा जाता है कि मुथु भी करुणानिधि को पसंद नहीं करते। मुथु जवानी के दिनों में खूबसूरत नौजवान थे और बहुत अच्छा गाते थे। मुथु को तमिल सिनेमा में बतौर  हीरो लॉन्च करने के लिए करुणानिधि ने काफी जोर लगाया। उन्होंने बेटे की कई फिल्मों की स्क्रिप्ट खुद लिखी।
विज्ञापन

5 of 6
करुणानिधि का बेटा मुथु
करुणानिधि मुथु को तमिल सिनेमा में एमजी रामचंद्रन के समानांतर खड़ा करना चाहते थे। मुथु ने कई फिल्मों में काम किया। उनकी वेशभूषा और स्टाइल काफी हद तक एमजीआर की नकल हुआ करती थी, पर उनके अभिनय में ज्यादा दम था नहीं। इसलिए दर्शकों को वे पसंद नहीं आए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
karunanidhi
जब वो फिल्मों में नहीं चल पाए तो उन्होंने राजनीति में आने की कोशिश की। शुरू में अकसर उन्हें पार्टी की मीटिंगों में देखा जाता था, लेकिन करुणानिधि से रिश्ते बिगड़ गए। फिर मुथु ने पिता के कट्टर प्रतिद्वंद्वी एमजीआर से हाथ मिला लिया। इससे करुणानिधि इतने नाराज हुए कि उन्होंने मुथु से सारे संबंध तोड़ लिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें