सोनम कपूर और नेहा धूपिया की तरह किरण खेर की लव स्टोरी भी काफी रोमांटिक है। किरण खेर और अनुपम खेर एक दूसरे से प्यार में पड़ने के बाद 1985 में शादी के बंधन में बंध गए। इस साल दोनों की शादी को 33 साल पूरे हो गए हैं।
विज्ञापन
2 of 10
anupam kher
हिंदी फिल्मों की पसंदीदा 'मां' किरण खेर आज 63 साल की हो गई हैं। किरण खेर ने 34 फिल्मों और 6 टीवी सीरियलों में काम किया है। किरण खेर ने बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर से शादी की है लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये उनकी पहली शादी नहीं है।
विज्ञापन
3 of 10
anupam kher
- फोटो : अमर उजाला
किरण और अनुपम खेर की मुलाकात चंढीगढ़ में हुई थी जहां दोनों एक थियेटर का हिस्सा था। दोनों तब पक्के दोस्त हुआ करते थे लेकिन ये रिश्ता तब मोहब्बत के आस-पास भी नहीं भटकता था। किरण और अनुपम के बीच इतनी पक्की दोस्ती थी कि उनके दरमियां ऐसा कुछ नहीं था, जो दोनों नहीं जानते थे। उस समय दोनों को क्या मालूम था कि ये दोस्ती एक दिन प्यार में बदल जाएगी।
4 of 10
anupam kher
- फोटो : अमर उजाला
साल 1980 में किरण फिल्मों में काम की तलाश के लिए मुंबई आ गईं। तब किरण को गौतम बेरी से प्यार हो गया जो कि पेशे से बिजनेस मैन थे। दोनों ने शादी कर ली और कुछ सालों बाद किरण ने बेटे सिकंदर को जन्म दिया।
विज्ञापन
5 of 10
anupam kher
- फोटो : अमर उजाला
गौतम से किरण ने लव मैरिज की थी लेकिन वो इस रिश्ते से खुश नहीं थीं। कुछ था जो उन्हें अच्छा नहीं लग रहा था और वो इस रिश्ते से निकलना चाहती थीं। वहीं अनुपम खेर भी अपनी शादी में खुश नहीं थे। ये तब की बात है जब अनुपम और किरण दोनों ही एक दूसरे के सिर्फ दोस्त हुआ करते थे।
विज्ञापन
6 of 10
अनुपम खेर
किरण और अनुपम दोनों अपनी-अपनी शादियों में जूझते हुए थियेटर करते रहे। दोनों कोलकाता में एक प्ले करने गए थे जब उन्हें पहली बार प्यार का एहसास हुआ। किरण खेर ने इस किस्से को लेकर कहा था, 'अनुपम तब कुछ अलग लग रहे थे। उन्होंने किसी किसी फिल्म के लिए सिर मुंडवाया हुआ था। वो मेरे कमरे से जब लौटने लगा तो उसने मुझे देखा। उस पल में कुछ खास था दो हम दोनों ने महसूस किया था।'
विज्ञापन
7 of 10
anupam kher
- फोटो : अमर उजाला
अनुपम ने ही किरण से पहल अपने दिल की बात कही। एक दिन अनुपम किरण के घर आए और बोले कि वो उनसे बात करना चाहते हैं। जब किरण ने दरवाजा खोला तो अनुपम ने कहा, 'मुझे लगता है मैं तुमसे प्यार करने लगा हूं।' बस फिर क्या... किरण को भी महसूस हुआ कि इतने सालों की इस दोस्ती में कहीं न कहीं प्यार था।
8 of 10
Kirron Kher
किरण ने तब अपने पति को और अनुपम ने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया। इसके बाद दोनों ने 1985 में शादी कर ली। अनुपम ने किरण की पहली शादी से हुए बच्चे सिकंदर को अपना नाम दिया। काफी कम लोग ये जानते हैं कि सिकंदर अनुपम के बेटे नहीं हैं। किरण और अनुपम की अपनी कोई औलाद नहीं है।
9 of 10
Chandigarh MP Kirron Kher
अनुपम खेर की हंसी की दीवानी थी लड़कियां
किरण खेर खुद बताती हैं कि कॉलेज के दिनों में अनुपम खेर कॉलेज ग्रुप के ओपनिंग बैट्समैन हुआ करते थे और एक साथ कई लड़कियों के साथ फ्लर्ट किया करते थे। कॉलेज के दिनों में लड़कियां अनुपम की दीवानी हुआ करती थीं।
अनुपम ने हंसा-हंसाकर मुझे भी फंसा लिया था
अनुपम की हंसी लड़कियों को बहुत पसंद थी, उसकी वजह से ही उन पर कई लड़कियां फिदा थीं, जो बाद में उनसे फंस भी गईं और उसने हंसा-हंसा के मुझे भी फंसा लिया। पहले हम दोस्त बने और जब तक हम दोस्ती को समझ पाते, हम प्यार में पड़ गए।'