फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanya Pujan Gift Idea: कन्या पूजन के लिए गिफ्ट खरीदने हैं तो ये हैं सबसे अच्छे विकल्प

Thu, 26 Mar 2026 09:35 AM IST
Shruti Gaur लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Chaitra Navratri 2026: देशभर में आज और कल दो दिन नवमी बनाई जा रही है। ऐसे में अगर आप कन्या पूजन के लिए गिफ्ट खरीदना चाहते हैं तो यहां उसके कुछ विकल्प दिए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
कन्या पूजन गिफ्ट आइडिया - फोटो : अमर उजाला
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि अब अपने समापन की ओर है। ऐसे में नवमी का पर्व इस महीने के उत्सव को और भी खास बना रहा है। चैत्र नवरात्रि देवी दुर्गा के नौ रूपों की आराधना के लिए समर्पित है। इन नौ दिनों के समापन के बाद नवमी का दिन विशेष रूप से कन्या पूजन के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है।

इस दिन घरों में कन्याओं को देवी का रूप मानकर उनका सम्मान किया जाता है, उनके पैर धोकर आशीर्वाद लिया जाता है और उन्हें स्वादिष्ट भोजन व उपहार दिए जाते हैं। इस अवसर पर लोग गिफ्ट्स के माध्यम से अपनी श्रद्धा और स्नेह प्रकट करते हैं। यदि आप कन्या पूजन के लिए उपहार खरीदना चाहते हैं, तो यहां उसके लिए कुछ विकल्प दिए जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
कन्या पूजन गिफ्ट आइडिया - फोटो : Adobe Stock
पढ़ने वाले खिलौने और पजल्स

ये गिफ्ट छोटे बच्चों के लिए उपयुक्त है। पजल्स और मानसिक विकास वाले खिलौने उनकी सृजनात्मकता, समस्या सुलझाने की क्षमता और फोकस बढ़ाने में मदद करते हैं।

 
विज्ञापन

3 of 6
कन्या पूजन गिफ्ट आइडिया - फोटो : Freepik
किताबें

कहानियों वाली किताबें, प्रेरक और शैक्षिक किताबें बच्चों और युवतियों दोनों के लिए उपयुक्त हैं। यह ज्ञानवर्धन और नैतिक मूल्यों के विकास में सहायक होती हैं।

 

4 of 6
कन्या पूजन गिफ्ट आइडिया - फोटो : instagram
आभूषण

झुमके, चूड़ियां या पेंडेंट्स, बच्चियों के लिए आदर्श उपहार हैं। यह सौंदर्य और आत्मविश्वास बढ़ाने का काम करता है।

 
विज्ञापन

5 of 6
कन्या पूजन गिफ्ट आइडिया - फोटो : instagram
फैशन एक्सेसरीज

स्कार्फ, बैग, पर्स जैसी फैशन आइटम्स युवतियों के बीच ट्रेंडिंग हैं। यह स्टाइल और उपयोगिता दोनों का मेल है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कन्या पूजन गिफ्ट आइडिया - फोटो : Adobe stock
मेकअप प्रोडक्ट

बच्चों के लिए खास मिलने वाले मेकअप प्रोडक्ट भी तोहफे के लिए एक अच्छा विकल्प है।

कस्टमाइज्ड गिफ्ट्स

नाम लिखी हुई मग, टॉवल, डायरी या कुशन पर्सनलाइज्ड गिफ्ट्स होते हैं। यह हर किसी के लिए स्पर्श और यादगार अनुभव देने के लिए बेहतरीन हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें