Maa Durga ke naam Par Ladkiyon Ke Naam: नवरात्रि का पावन पर्व शक्ति, भक्ति और नए शुभ कार्यों की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। इस दौरान यदि घर में बेटी का जन्म हुआ है या नामकरण करना है, तो मां दुर्गा के नामों पर नाम रखना बेहद शुभ माना जाता है। मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों के नाम न सिर्फ धार्मिक महत्व रखते हैं बल्कि आधुनिक और यूनिक भी होते हैं।
ऐसे नाम धार्मिक और सांस्कृतिक जुड़ाव महसूस कराते हैं। जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और बच्ची के व्यक्तित्व पर प्रभाव डालते हैं। मां दुर्गा के नाम शुभता और आशीर्वाद का प्रतीक हैं। हालांकि नाम रखते समय ध्यान रखें कि नाम का अर्थ सकारात्मक हो। उच्चारण आसान हो। नाम में आधुनिक और पारंपरिक संतुलन रखें। साथ ही परिवार की परंपरा का सम्मान भी करें।
आइए जानते हैं नवरात्रि पर मां दुर्गा से प्रेरित माॅर्डन और यूनिक नाम, जो आप अपने घर की कन्या को दे सकती हैं।