Chaitra Navratri 2023: नवरात्रि देवी पूजा का पर्व है। नवरात्रि के मौके पर माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना की जाती है। भारत पुरुष प्रधान देश है, लेकिन यहां महिलाओं को देवी माना जाता है। परिवार की बेटियों और बहुओं को माता लक्ष्मी का स्वरूप मानते हैं। माता को देवी अन्नपूर्णा समझा जाता है। भले ही महिलाएं नवदुर्गा का ही स्वरूप हैं, समाज में उनका ओहदा व भूमिका भी उतनी ही सम्मानित है लेकिन नारी को यह सम्मान मिलता नहीं। घर-परिवार में पुरुष ही नारी का नेतृत्व करते हैं, उनके जीवन से जुड़े फैसले लेते हैं। कैसे रहना है, क्या भविष्य होगा, यह सब पिता, भाई और पति पर निर्भर करता है। भले ही पुरुष अपने परिवार की महिलाओं के खुशहाल और सुरक्षित जीवन के लिए निर्णय लेते हैं लेकिन महिलाओं को उनके अधिकार देना चाहिए। नवरात्रि के मौके पर देवी पूजन कर रहे हैं तो इस वर्ष अपने जीवन से संबंधित महिलाओं से कुछ वादे करें। महिलाओं से किए जाने वाले ये वादे उनके भविष्य को अधिक सुरक्षित, सम्मानित बनाएंगे।