फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन हीरोइनों ने चुना अपने से कम उम्र का पार्टनर और रिश्ते को निभा रहीं बखूबी

Fri, 04 Oct 2019 11:22 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
priyanka chopra and nick jonas - फोटो : twitter
हमारे समाज में शादी का नाम आते ही यहीं कहा जाता है कि लड़की की उम्र तो लड़के से कम होनी चाहिए। लेकिन अब इस अवधारणा को तोड़ने का काम कर रही है बॉलीवुड इंडस्ट्री। बॉलीवुड की बहुत सी अभिनेत्रियों ने अपने से कम उम्र के आदमियों को जीवनसाथी के रूप में चुना और सफलतापूर्वक उसे निभा भी रही हैं। आइए जानें उन अभिनेत्रियों के बारे में।

 
विज्ञापन

2 of 7
Priyanka Chopra and Nick Jonas - फोटो : social media
प्रियंका और निक जोनास
आजकल सबसे ज्यादा जिनका रिश्ता सुर्खियां बटोर रहा है वो है प्रियंका और निक जोनास का। इन दोनों के बीच करीब 10 साल की उम्र का फासला है। प्रियंका निक से दस साल बड़ी है और शुरुआत में इन दोनों के रिश्ते को बहुत ट्रोल भी किया गया लेकिन प्रियंका और निक दोनों ही बखूबी इसे निभा रहे हैं।

 
विज्ञापन

3 of 7
Karan Singh Grover with Bipasha Basu - फोटो : social media
बिपाशा बसु और करन सिंह ग्रोवर
बिपाशा अपने पति करन से 4 साल बड़ी है और इसी वजह से करन की मां इस शादी के लिए राजी नहीं थी लेकिन करन ने बिपाशा से शादी की। बिपाशा इस रिश्ते को बहुत समझदारी से निभा रही हैं।

 

4 of 7
Aishwarya Abhishek - फोटो : twitter
ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक
अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या से 2007 में शादी की थी। यहां भी ऐश्वर्या अभिषेक से दो साल बड़ी है लेकिन आज भी ये कपल एक खुशहाल जिंदगी जी रहा है।

 
विज्ञापन

5 of 7
Kunal Khemu, Soha Ali Khan - फोटो : Instagram
सोहा अली खान और कुणाल खेमू
2015 में सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान से बॉलीवुड ऐक्टर कुणाल खेमू से शादी की। सोहा कुणाल से 5 साल बड़ी है लेकिन इन दोनों इस रिश्ते में बेहद खुश हैं। 

 
विज्ञापन

6 of 7
Neha Dhupia - फोटो : social media
नेहा धूपिया और अंगद सिंह बेदी
नेहा धूपिया अपने पति अंगद से करीब 3 साल बड़ी है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : instagram
अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी
टीवी की लाफ्टर क्वीन कही जाने वाली अर्चना पूरन सिंह ने परमीत सेठी से 1992 में शादी की। दोनों के प्यार का किस्सा भी खूब चर्चाओं में रहा। दरअसल, अर्चना के पिछले कुछ रिश्ते नाकामयाब रहे जिसकी वजह से उन्होंने रिश्तों में विश्वास करना छोड़ दिया था। बता दें कि अर्चना उम्र में परमीत से 7 साल बड़ी हैं लेकिन वो अपनी लाइफ में खुश है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें