फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई दूज पर साड़ी से लेकर सूट तक में दिखेंगी बेहद खूबसूरत, ट्राई करें ये लेटेस्ट एथनिक आउटफिट्स

Tue, 10 Nov 2026 11:27 AM IST
सोनिया चौहान लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Bhai Dooj Ethnic Outfit Ideas: भाई दूज के अवसर पर महिलाएं अपने लुक को खास बनाने के लिए स्टाइलिश और ट्रेडिशनल आउटफिट्स को प्राथमिकता देती हैं। इन दिनों सेलिब्रिटी से प्रेरित साड़ियों और हैवी वर्क वाले सूट का फैशन भी काफी पसंद किया जा रहा है। ऐसे में आप भी इन आउटफिट्स को चुनकर अपने फेस्टिव लुक को आकर्षक बना सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 8
भाई दूज ट्रेडिशनल लुक - फोटो : Amar Ujala
Bhai Dooj Traditional Outfit Ideas 2026: भाई दूज का पर्व भाई-बहन के खास रिश्ते और आपसी प्रेम को दर्शाता है। इस दिन बहनें सज-संवरकर भाई का तिलक करती हैं। त्योहार के इस खास अवसर पर खूबसूरत दिखने के लिए आउटफिट का चुनाव भी अहम होता है। अगर आप भी भाई दूज पर कुछ अलग और ट्रेंडी पहनना चाहती हैं, तो  बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के इन साड़ी और सूट के एथनिक आउटफिट्स को अपने स्टाइल का हिस्सा बना सकती हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
भाई दूज ट्रेडिशनल लुक्स - फोटो : @kiaraaliaadvani
बेबी पिंक साड़ी 


भाई दूज पर ट्रेडिशनल और एलिगेंट लुक के लिए बेबी पिंक साड़ी के साथ चोकर ज्वेलरी पहन सकती हैं। इस कॉम्बिनेशन को हल्के ग्लैम मेकअप के साथ पेयर करना अच्छा विकल्प रहेगा। साड़ी और चोकर का यह मेल आपको त्योहार के मौके पर आकर्षक और स्टाइलिश लुक देने के साथ ही एक क्लासी अंदाज भी देगा।
विज्ञापन

3 of 8
भाई दूज क्लासी ट्रेडिशनल लुक - फोटो : @mrunalthakur
हैवी एम्ब्रॉयडरी अनारकली सूट


भाई दूज पर पर हर महिला अपने लुक को खास और स्टाइलिश बनाना चाहती है। ऐसे में आप इस तरह का हैवी एम्ब्रॉयडरी अनारकली सूट ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के आउटफिट को भारी ईयररिंग्स और मांग टीका के साथ स्टाइल करके आप अपने फेस्टिव लुक को और भी आकर्षक बना सकती हैं।

4 of 8
क्लासी ट्रेडिशनल लुक - फोटो : @kritisanon
हॉल्टर नेक शरारा सूट
 

ट्रेडिशनल लुक में रॉयल टच देने के लिए हॉल्टर नेक शरारा सूट एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इस तरह के आउटफिट के साथ खुले बालों का हेयरस्टाइल आपके लुक को और आकर्षक बना सकता है। भाई दूज के खास मौके पर यह स्टाइलिश कॉम्बिनेशन आपको एलिगेंट और मॉडर्न फेस्टिव लुक देने में मदद करेगा।
विज्ञापन

5 of 8
भाई दूज साड़ी डिजाइन - फोटो : @ananyapanday
ब्लू कलर सिल्क साड़ी 


अगर आप सादगी के साथ स्टाइलिश लुक चाहती हैं, तो ब्लू कलर की सिल्क साड़ी अच्छा विकल्प हो सकती है। इसके साथ ऑफ-शोल्डर ब्लाउज और गोल्डन ज्वेलरी का कॉम्बिनेशन आपके ट्रेडिशनल लुक को और आकर्षक बनाएगा। वहीं, मिनिमल मेकअप के जरिए आप अपने लुक को सोबर और एलिगेंट टच दे सकती हैं।
विज्ञापन

6 of 8
भाई दूज सूट डिजाइन - फोटो : @katrinakaif
स्टाइलिश सूट से निखारें फेस्टिव अंदाज


भाई दूज पर पारंपरिक और आकर्षक लुक के लिए इस तरह का सूट एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह आउटफिट आपके फेस्टिव लुक में खास चार्म जोड़ता है। इसके साथ हैवी झुमके पहनने से पूरे लुक को रॉयल और एलिगेंट टच मिलेगा। वहीं, हल्के ग्लैम मेकअप के साथ आप अपने अंदाज को और निखार सकती हैं। यह कॉम्बिनेशन त्योहार के मौके पर आपको स्टाइलिश लुक देने में मदद करेगा।
विज्ञापन

7 of 8
भाई दूज फेस्टिव लुक - फोटो : @rashmika_mandanna
सैटिन सिल्क साड़ी 
 

इस भाई दूज अगर आप अपने लुक को ट्रेडिशनल और एलिगेंट बनाना चाहती हैं, तो इस तरह की की सैटिन सिल्क साड़ी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। आप अपनी पसंद के अनुसार सिंपल या हैवी सैटिन सिल्क साड़ी चुन सकती हैं। इसके साथ मैचिंग चूड़ियां, खूबसूरत झुमके और हल्का मेकअप आपके लुक को और निखार सकते हैं। 


 
विज्ञापन

8 of 8
रॉयल फेस्टिव लुक - फोटो : @kareenakapoorkhan
जयपुरी सूट 
 

भाई दूज के अवसर पर महिलाएं अपने लुक को आकर्षक बनाने के लिए ट्रेडिशनल आउटफिट्स को प्राथमिकता देती हैं। ऐसे में जयपुरी सूट एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इस तरह के सूट को हैवी झुमकों के साथ पेयर करके आप अपने फेस्टिव लुक में रॉयल टच जोड़ सकती हैं। यह कॉम्बिनेशन आपको पारंपरिक के साथ स्टाइलिश अंदाज भी देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें