पारंपरिक ज्वेलरी में माॅडर्न लुक
- फोटो : Ai
ज्वेलरी और मेकअप का रखें खास ध्यान
सिर्फ अच्छे कपड़े पहनना ही काफी नहीं है, बल्कि सही एक्सेसरीज भी आपके लुक को खास बनाती हैं। ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ ऑक्सीडाइज्ड झुमके, गोल्डन इयररिंग्स, चूड़ियां और छोटी बिंदी पहन सकती हैं। मेकअप में हल्का फाउंडेशन, काजल, आईलाइनर, ब्लश और न्यूड या पिंक लिपस्टिक लगाएं। इससे आपका चेहरा नेचुरल और फ्रेश नजर आएगा।
हेयरस्टाइल से पूरा करें अपना फेस्टिव लुक
भाई दूज के खास मौके पर हेयरस्टाइल को नजरअंदाज न करें। आप खुले बालों में सॉफ्ट कर्ल्स बना सकती हैं या फिर खूबसूरत बन हेयरस्टाइल ट्राई कर सकती हैं। अगर आप साड़ी या अनारकली पहन रही हैं, तो गजरे से सजा हुआ जूड़ा आपके ट्रेडिशनल लुक में चार चांद लगा सकता है। वहीं, खुले बालों के साथ छोटी बिंदी और झुमके भी बेहद प्यारे लगेंगे।
तो इस भाई दूज पर अपने लुक को लेकर बिल्कुल परेशान न हों। अपनी पसंद और कंफर्ट के हिसाब से आउटफिट चुनें और हल्के मेकअप व खूबसूरत एक्सेसरीज के साथ तैयार हों। याद रखें, खूबसूरत दिखने के लिए महंगे कपड़ों की नहीं, बल्कि सही स्टाइल और आत्मविश्वास की जरूरत होती है। इस बार भाई दूज पर आपका अंदाज ऐसा हो कि भाई के साथ-साथ परिवार के सभी लोग आपकी तारीफ करते रह जाएं।