फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरोप का ये रोमांटिक शहर जीत लेता है सबका दिल, यहां हैं कई शानदार स्मारक

Mon, 26 Aug 2019 03:59 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
प्राग
प्राग को यूरोप का सबसे रोमांटिक शहर माना जाता है। इस शहर की गिनती दुनिया के सबसे सुंदर शहरों में होती है। शानदार स्मारकों से भरा हुआ यह एक सांस्कृतिक शहर है। संगीत और कला को अपने दिल में संजोने वाला प्राग अपनी बेजोड़ वास्तुकला,  बगीचों और उद्यानों के लिए भी प्रसिद्ध है। इस शहर के बारे में कहा जाता है कि इसे देखते ही आपको इससे प्यार हो जाएगा।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
prague
अगर आप प्राग जा रहे हैं तो चार्ल्स ब्रिज जरूर घूमें। यह प्राग का सबसे पुराना पुल है। इस पुल से वल्तावा नदी का सुंदर दृश्य दिखता है। यह पुल 1700 फुट लंबा है।  इसे चार्ल्स चतुर्थ ने बनाया है। इस पुल के अलावा आप प्राग में सेस्की क्रूमलोव कैसल जरूर देखें। प्राग में शहर के बीचोबीच 600 साल पुरानी घड़ी मौजूद है जो आज भी सही वक्त बताती है।
 
विज्ञापन

3 of 4
prague
सेस्की क्रूमलोव चेक गणराज्य का एक शहर है जो कि प्राग से कुछ ही दूरी पर स्थित है। अगर आप प्राग जा रहे हैं तो सेस्की क्रेमलोव जरूर जाएंगे। प्राग के बारे में कहा जाता है कि यह संगीत और कला का शहर और इसके प्रति पूरी तरह समर्पित है। इन सबके अलावा प्राग में दुनिया की सबसे अच्छी बीयर बनाई जाती है। यहां के पुराने कस्बे घूमने के लिए बेहद ही खूबसूरत हैं। यहां क्रूज, पारंपरिक भोजन के साथ प्राग कैसल, द जॉन लेनन वॉल और चार्ल्स ब्रिज का आनंद भी लिया जा सकता है।
विज्ञापन

4 of 4
prague - फोटो : prague
प्राग सैलानियों को इसलिए भी पसंद है क्योंकि यहां उन्हें बहुत कुछ मिल जाता है। उन्हें शिल्पकारी, कलाकारी, शांत हरे-भरे पार्क, देशी स्वादिष्ट बीयर, खाने-पीने की चीजें और शॉपिंग सब कुछ एक जगह पर ही मिल जाता है।आप इस शहर में शाही महल, कैथेड्रल, चर्च, मठ, टावर, घुड़शाला और नक्काशीदार संकरी गलियों आदि का लुत्फ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें