फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chaith 2024: करवा चौथ की तस्वीरें कर रहे हैं सोशल मीडिया पर पोस्ट, साथ में लिखें ये प्यार भरे कैप्शन

Sun, 20 Oct 2024 08:17 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपने भी करवा चौथ पर अपने पति के साथ कुछ सुंदर तस्वीरें ली हैं और इन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट करना चाहती हैं तो इस लेख में कुछ ऐसे कैप्शन बताए जा रहे हैं, जिनके साथ आप अपना प्यार भी जाहिर कर सकती हैं।
 
विज्ञापन
1 of 6
करवा चौथ की तस्वीरों के लिए कैप्शन - फोटो : Amar Ujala
karwa chauth 2024 captions for Instagram : सुहागिन महिलाओं का बड़ा पर्व करवा चौथ 20 अक्तूबर को मनाया जा रहा है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। इस मौके पर सोलह श्रृंगार करके तैयार होती हैं और पूजा करती हैं। इस दिन महिलाएं अपनी शादी का जोड़ा या सुहाग की निशानी को पहनकर तैयार होती हैं। खूबसूरत साड़ी, लहंगे या सूट के अलावा मेकअप करती हैं, गहने पहनती हैं और हाथों में मेहंदी रचाती हैं। इतना तैयार होने के बाद तस्वीरें क्लिक कराना तो बनता ही है। 

अपने पति के साथ भी तस्वीर लेना न भूलें। अब इस खास शाम में खूबसूरत तस्वीरें क्लिक करा ही ली है तो उन्हें सोशल मीडिया पर भी पोस्ट करना बनता है। अगर आप करवा चौथ की तस्वीरें व्हाट्सएप, फेसबुक या इंस्टाग्राम पर पोस्ट करना चाहती हैं तो उन्हें खूबसूरत कैप्शन के साथ पोस्ट करें। यहां आपको करवा चौथ के लिए कुछ शानदार कैप्शन बताए जा रहे हैं, जिन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट करके ढेर सारे लाइक्स और कमेंट पा सकती हैं।

अगर आपने भी करवा चौथ पर अपने पति के साथ कुछ सुंदर तस्वीरें ली हैं और इन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट करना चाहती हैं तो इस लेख में कुछ ऐसे कैप्शन बताए जा रहे हैं, जिनके साथ आप अपना प्यार भी जाहिर कर सकती हैं।
 
विज्ञापन

2 of 6
करवा चौथ की तस्वीरों के लिए कैप्शन - फोटो : Amar Ujala
फोटो के साथ करवा चौथ के लिए कैप्शन
सुख-दुख में हम-तुम हर पल साथ निभाएंगे,
एक जन्म नहीं सातों जन्म पति-पत्नी बन आएंगे।
विज्ञापन

3 of 6
करवा चौथ की तस्वीरों के लिए कैप्शन - फोटो : Amar Ujala
आप मुझे पूरा करते हैं। मैं आपके बिना अधूरी हूं। मेरी प्रार्थना है कि भगवान आपको सदैव खुश रखें। करवा चौथ की शुभकामनाएं!

4 of 6
करवा चौथ की तस्वीरों के लिए कैप्शन - फोटो : Amar Ujala
व्रत रखा है मैंने, बस एक प्यारी सी ख्वाहिश के साथ।
हो लंबी उम्र तुम्हारी, हर जन्म में मिले तुम्हारा ही साथ।।
विज्ञापन

5 of 6
करवा चौथ की तस्वीरों के लिए कैप्शन - फोटो : Amar Ujala
करवा चौथ का ये त्योहार आए और लाए खुशियां हजार।
यही है दुआ हमारी, हम हर बार मनाएं ये त्योहार।
सलामत रहें आप और हमारा परिवार।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
करवा चौथ की तस्वीरों के लिए कैप्शन - फोटो : Amar Ujala
माथे की बिंदिया चमकती रहे, हाथों में चूड़ियां खनकती रहे।
पैरों की पायल छनकती रहे, पिया संग प्रेम बेला सजती रहे।।
 
कैप्शन के साथ आप हैशटैग दे सकते हैं- #karwachauth2024 , #karwachauthpuja , #ujalautsav,  #karwachauthspecial, #karwachauthreels #karwachauthvideo
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें