फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid 2023 Gift Ideas: ईद पर देना है अपनों को तोहफा तो बजट में खरीद सकते हैं ये सामान

Sat, 22 Apr 2023 01:14 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Eid gift ideas - फोटो : Social Media

Eid 2023 Gift Ideas: माह ए रमजान का पाक मौका है । रमजान के महीने में लोग अल्लाह की इबादत करते हैं और रोजा रखते हैं । इस महीने के तुरन्त बाद मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा पर्व ईद मनाई जाती है । रमजान के महीने से ही ईद के जश्न की तैयारी शुरू हो जाती है । बच्चों से लेकर बड़ों बूढों तक को ईद का इंतज़ार रहता है। ईद के मौके पर ईदी दिए जाने का रिवाज है। लोग अपने करीबियों को ईद की मुबारकबाद के साथ ईदी के रूप में तोहफे देते हैं । अगर आप भी अपने रिस्तेदारों, दोस्तों या किसी प्रिय को ईद में तोहफे देना चाहते हैं तो यहाँ आपको कम पैसों में अच्छे गिफ्ट आइडिया बताये जा रहे हैं । वैसे तो बाजार में तमाम गिफ्टस मौजूद है जिन्हें आप ईद पर करीबियों को उपहार में दे सकते हैं, पर हम आपको कुछ ऐसे गिफ्ट्स आइडिया बता रहे हैं जो बजट में मिल जाएंगे ।

विज्ञापन

2 of 5
Perfume - फोटो : iStock
इत्र

ईद के मौके पर आप अपने पार्टनर, दोस्त या परिजन को तोहफे में इत्र दे सकते हैं । परंपरागत तौर पर दक्षिण पूर्व एशिया में मेहमानों को विदा करते समय तोहफे में इत्र ही दिया जाता है तो आप भी ईद पर करीबियों के जीवन में सुगंध लाने के लिए इत्र या परफ्यूम गिफ्ट कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
लाइट वेट ज्वेलरी - फोटो : Istock
ज्वेलरी

महिलाओं को गहने काफी पसंद होते हैं अगर आप अपनी पत्नी को या फिर घर की अन्य महिलाओं को गिफ्ट देना चाहते हैं तो उन्हें ईदी के रूप में गहने दे सकते हैं उनके लिए अंगूठी ईयररिंग नोज पिन ब्रेसलेट बेहतर पसंदीदा तोहफा होगा ।

4 of 5
Quran
इस्लाम संबंधी किताब

अगर आप चाहें तो दोस्तों, रिश्तेदारों, बच्चों या अपने किसी भी प्रियजन को ईद के मौके पर तोहफे में इस्लामिक संस्कृति से जुड़ी किताबें दे सकते हैं। मोहम्मद साहब की कहानियां और इस्लामिक शिष्टाचार को समझाने वाली किताबें भी विकल्प हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
फिटनेस ट्रैकर

ईद पर तोहफे में अपने प्रियजनों को कोई ऐसा गिफ्ट दे जो उनकी सेहत के लिए फायदेमंद हो । जैसे ब्लड प्रेशर या दिल की धड़कन की जांच करने और फिटनेस ट्रेकिंग के लिए आप उन्हें स्मार्ट वॉच गिफ्ट कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें