फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saraswati Puja Wishes: आज है बसंत पंचमी, अपनों को भेजें मां सरस्वती के आशीर्वाद वाले बेस्ट वॉलपेपर

Fri, 23 Jan 2026 06:30 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Basant Panchami 2026 Wishes: यहां वसंत पंचमी के आकर्षक वॉलपेपर और सुंदर संदेश दिए जा रहे हैं, जिन्हें भेजकर प्रियजनों को शुभकामना दे सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
Happy Basant Panchami 2026: आज यानि 23 जनवरी 2026 को वसंत पंचमी मनाई जा रही है। वसंत पंचमी ऋतु, प्रकृति, पौधे, धरती से जुड़ा पर्व है तो वहीं विद्या, वीणा और वाणी की देवी मां सरस्वती को भी समर्पित है। वसंत पंचमी हर वर्ष माघ मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है। यह पर्व वसंत ऋतु के आगमन और प्रकृति में नई चेतना का प्रतीक माना जाता है।

इसी दिन मां सरस्वती, जो ज्ञान, विद्या, कला और बुद्धि की देवी हैं, उनकी पूजा की जाती है। मान्यता है कि वसंत पंचमी से शिक्षा, संगीत और रचनात्मक कार्यों की शुरुआत शुभ होती है। इस दिन पीले रंग का विशेष महत्व होता है, जो ऊर्जा, समृद्धि और आशा का प्रतीक है। वसंत पंचमी हमें याद दिलाती है कि ज्ञान और संस्कार ही समाज की असली शक्ति हैं। इस पर्व पर अपने करीबियों को बसंत पंचमी की शुभकामन संदेश भेजें।
 

Basant Panchami Rangoli Design: वसंत पंचमी के लिए ट्रेंडिंग रंगोली डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ

विज्ञापन

2 of 5
बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
--------------------------------
 

बसंत ऋतु आई, फूलों ने किया स्वागत,
माँ सरस्वती के आशीर्वाद से,
हर कदम पर आपको मिले सफलता का सागर।

वसंत पंचमी की शुभकामनाएं

--------------------------------

 


 

Basant Panchami 2026: मां सरस्वती से जुड़े नाम, जो लाएंगे विद्या और सौभाग्य

विज्ञापन

3 of 5
बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
-----------------------

फूलों की वर्षा, शरद की फुहार
सूरज की किरणें, खुशियों की बहार
चंदन की खुशबू, अपनों का प्यार
मुबारक हो वसंत पंचमी का त्योहार।

वसंत पंचमी की शुभकामनाएं

----------------------

 

4 of 5
बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
-----------------------
 

जीवन का ये वसंत
खुशियां दे अनंत
प्रेम और उत्साह से
भर दे जीवन में रंग।

वसंत पंचमी की शुभकामनाएं

-------------------------

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
----------------------

वीणा लेकर हाथ में,
सरस्वती हो आपके साथ में,
मिले मां का आशीर्वाद आपको हर दिन
मुबारक हो सरस्वती पूजा का दिन।

वसंत पंचमी की शुभकामनाएं

------------------

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें