फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Girl Child Day 2026: बेटियों को जरूर सिखाएं ये पांच बातें, ताकि लड़कियां रहें सुरक्षित

Thu, 22 Jan 2026 12:15 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

National Girl Child Day 2026: राष्ट्रीय बालिका दिवस याद दिलाता है कि बेटियों को कमजोर नहीं, सजग बनाना है। उनकी सुरक्षा दीवारें खड़ी करने से नहीं, सोच मजबूत करने से होगी। बेटियों को खुशहाल और सुरक्षित रखना है तो ये बातें सिखाएं।
विज्ञापन
1 of 6
बेटी की सुरक्षा के लिए उसे बताएं ये पांच बातें - फोटो : Adobe stock
National Girl Child Day 2026: बेटियों की सुरक्षा किसी भी परिवार के लिए सबसे बड़ा चिंता का विषय है। देश में महिला सुरक्षा के लिए कई तरीके के अभियान और प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि स्त्री अपराध घर से लेकर समाज के हर क्षेत्र में देखने को मिलता है। ऐसे में उनकी सुरक्षा और खुशहाली तय करने की पहली जिम्मेदारी परिवार की होती है। सिर्फ बेटियों की सीमाएं तय करके, या उनके लिए दीवारें खड़ी करके सुरक्षा नहीं जा सकती, इसके लिए सोच मजबूत बनाने की आवश्यकता होती है। 

बेटियों की सुरक्षा कोई एक दिन का नारा नहीं, रोज़ का संस्कार है। बालिकाओं के उज्जवल भविष्य, सुरक्षित समाज और खुशहाल जीवन की जरूरत को समझते हुए हर साल 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। बालिका दिवस हमें याद दिलाता है कि सशक्तिकरण की शुरुआत भाषणों से नहीं, घर की छोटी-छोटी सीख से होती है। अगर बेटियों को बचपन से सही बातें सिखा दी जाएं, तो वे केवल सुरक्षित ही नहीं, आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी भी बनती हैं।
विज्ञापन

2 of 6
बालिका दिवस 2026 - फोटो : Adobe stock
बेटियों को सिखाएं ये 5 जरूरी बातें

‘ना’ कहना सिखाएं

सबसे पहली और सबसे जरूरी सीख है कि बेटियों को बिना डर और बिना अपराधबोध के ना कहना सिखाएं।
  • बेटियों को बताएं कि उनका शरीर उनका है।
  • अगर कोई असहज करे तो साफ़ “ना” कहना गलत नहीं
  • रिश्तेदार, दोस्त या जान-पहचान, कोई भी अपवाद नहीं
  • बेटियों को बताएं कि चुप रहना संस्कार नहीं, खतरा है।
विज्ञापन

3 of 6
बेटी को बताएं ये बातें - फोटो : Adobe stock
अच्छे और बुरे स्पर्श का फर्क समझाएं

यह बात उम्र के हिसाब से, सरल भाषा में समझानी चाहिए।
  • कौन सा स्पर्श ठीक है और कौन नहीं
  • अगर कोई गलत छुए तो तुरंत बताना क्यों ज़रूरी है
  • डराने की बजाय भरोसे का माहौल बनाएं

याद रखें अगर बच्ची चुप है, तो शायद उसे सुना नहीं गया।

4 of 6
बेटी की सुरक्षा के टिप्स - फोटो : Adobe
अजनबियों और ऑनलाइन दुनिया से सतर्क रहना सिखाएं

आज खतरा सिर्फ गली-मुहल्लों में नहीं, स्क्रीन के अंदर भी है।
  • अनजान लोगों से बात न करना
  • फोटो, लोकेशन या पर्सनल जानकारी शेयर न करना
  • कोई ऑनलाइन डराए या ब्लैकमेल करे तो तुरंत बताना
विज्ञापन

5 of 6
बेटियों की सुरक्षा के टिप्स - फोटो : Adobe stock
खुद पर भरोसा और आत्मरक्षा की आदत डालें

शारीरिक ताकत से ज़्यादा ज़रूरी मानसिक मजबूती है। बेटी को आत्मरक्षा के साथ आत्मविश्वास भी सिखाएं।
  • जरूरत पड़े तो शोर मचाना
  • भीड़ में मदद मांगना
  • बेसिक सेल्फ-डिफेंस सीखना
  • आत्मरक्षा का मतलब लड़ना नहीं, खुद को बचाकर निकलना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बालिका दिवस 2026 - फोटो : Adobe stock
भरोसेमंद लोगों की सूची बनवाएं

हर बच्ची को पता होना चाहिए, 
  • मुसीबत में किसे फोन करना है।
  • घर, स्कूल या मोहल्ले में कौन सुरक्षित है
  • माता-पिता से कुछ भी छिपाने की जरूरत नहीं
  • जब बच्ची को भरोसा होता है, तभी वह सच बोल पाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें