फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basant Panchami 2023: बच्चों के लिए बसंत पंचमी का पर्व बनाएं खास, आज के दिन करें ये काम

Wed, 25 Jan 2023 06:11 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
बसंत पंचमी 2023 - फोटो : amar ujala

Basant Panchami 2023: भारत के लगभग हर राज्य में बसंत पंचमी का त्योहार उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह पर्व हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। बसंत पंचमी के पर्व के 40 दिन बाद होली का त्योहार मनाया जाता है। इसलिए बसंत पंचमी को होली के त्योहार की शुरुआत माना जाती है। इस दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है। माता सरस्वती को विद्या की देवी कहा जाता है। बसंत पंचमी के दिन स्कूल-कॉलेज में विद्या की देवी सरस्वती की पूजा आराधना की जाती है। इस वर्ष बसंत पंचमी 26 जनवरी को मनाई जा रही है। बसंत पंचमी का त्यौहार बच्चों के लिए बहुत खास है। बच्चों को बसंत पंचमी के पर्व के महत्व के बारे में पता होना चाहिए। जरूरी है कि बसंत पंचमी का त्योहार बच्चों के लिए दिलचस्प बनाया जाए। यहां बच्चो संग बसंत पंचमी का त्योहार खास तरीके से मनाने के आइडियाज दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन

2 of 6
बसंत पंचमी - फोटो : अमर उजाला
रंग

बच्चों को बताएं कि बसंत पंचमी के मौके पर पीले रंग के कपड़ों की खास महत्व होता है। उन्हें इस दिन पीले कपड़े पहनाएं ताकि वह इस दिन को बाकि दिनों से अलग समझें और त्योहार को लेकर उत्साहित हो जाएं।
विज्ञापन

3 of 6
बसतं पंचमी - फोटो : iStock
परिधान

बसंत पंचमी के मौके पर बच्चों को पारंपरिक भारतीय परिधान पहना सकते हैं। कुर्ता पायजामा आदि में बच्चे को सरस्वती पूजा के लिए तैयार कर सकते हैं। बच्चे त्योहार पर खास परिधान पहनना चाहते हैं। बसंत पंचमी पर भी अन्य त्योहारों की तरह जब वह तैयार होंगे तो इस पर्व के महत्व को भी समझ सकेंगे।

4 of 6
बसंत पंचमी पर पूजा - फोटो : istock
पूजा

बसंत पंचमी के दिन देवी सरस्वती की पूजा होती है। उनके चरणों में फूल चढ़ाकर शिक्षा और ज्ञान का आशीर्वाद मांगा जाता है। सुबह स्नान के बाद बच्चों को तैयार करें और उन्हें मां सरस्वती की पूजा में शामिल करें। बच्चों को मां सरस्वती की कहानी सुनाएं।
विज्ञापन

5 of 6
बूंदी के लड्डू - फोटो : istock
पकवान

कोई भी त्योहार हो, लजीज व्यंजनों और पकवान के बिना अधूरा होता है। बसंत पंचमी के दिन बच्चों के साथ मिलकर कुछ मीठा तैयार करे, जिसे मां सरस्वती की पूजा में भोग के तौर पर अर्पित करें। वहीं दोपहर या रात के खाने में स्वादिष्ट व्यंजनों को शामिल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Basant Panchami - फोटो : अमर उजाला
पतंग उड़ाएं 

सरस्वती पूजा के दिन यानी बसंत पंचमी को कई जगहों पर पतंग उड़ाने की रिवाज होता है। इस बार गणतंत्र दिवस और बसंत पंचमी एक ही दिन है। अगर बच्चे स्कूल से जल्दी घर वापस आ जाएं या फिर छुट्टी मना रहे हैं तो उनके साथ पतंग उड़ाकर बसंत पंचमी को खास तरीके से सेलिब्रेट करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें