फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maa Durga Names: बेटी के लिए ढूंढ रहे हैं नाम? मां दुर्गा के ये नाम देंगे शक्ति और सौंदर्य का आशीर्वाद

Mon, 22 Sep 2025 11:36 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Maa Durga Name For Baby Girls: मां दुर्गा के नामों से बच्चियों का नामकरण केवल परंपरा नहीं, बल्कि आशीर्वाद है। ये नाम शक्ति, करुणा, विद्या और समृद्धि के प्रतीक हैं। बच्चियों को जीवनभर ये नाम उनकी जड़ों और संस्कृति से जोड़ते रहते हैं। आइए जानते हैं मां दुर्गा से जुड़े कुछ सुंदर और अर्थपूर्ण बच्चियों के नाम।
विज्ञापन
1 of 6
नवरात्रि में बेटी के लिए नाम - फोटो : freepik
Maa Durga Name For Baby Girls: भारत में नामकरण संस्कार केवल परंपरा नहीं, बल्कि आस्था और संस्कृति का प्रतीक है। नवरात्रि के पावन मौके पर बेटी को मां दुर्गा से जुड़े नाम दे सकते हैं। जब बच्ची का नाम माँ दुर्गा से प्रेरित रखा जाता है तो वह नाम न केवल सुंदर लगता है, बल्कि बच्ची के जीवन में शक्ति, साहस और शुभता का आशीर्वाद भी माना जाता है। माँ दुर्गा को आदिशक्ति कहा गया है और उनके अनेक रूप जैसे पार्वती, काली, चामुंडा, सरस्वती, लक्ष्मी – प्रत्येक नाम अपनी एक अलग शक्ति और महत्व को दर्शाता है।

मां दुर्गा के नामों से बच्चियों का नामकरण केवल परंपरा नहीं, बल्कि आशीर्वाद है। ये नाम शक्ति, करुणा, विद्या और समृद्धि के प्रतीक हैं। बच्चियों को जीवनभर ये नाम उनकी जड़ों और संस्कृति से जोड़ते रहते हैं। आइए जानते हैं मां दुर्गा से जुड़े कुछ सुंदर और अर्थपूर्ण बच्चियों के नाम।
विज्ञापन

2 of 6
मां दुर्गा के पारंपरिक नाम - फोटो : Adobe
मां दुर्गा के पारंपरिक नाम

मां दुर्गा के कुछ नाम सदियों से भारतीय परिवारों में बच्चियों के लिए रखे जाते हैं। ये नाम न केवल आध्यात्मिक गहराई रखते हैं बल्कि बच्चियों को जीवनभर साहस का प्रतीक बनाते हैं। जैसे, 
  • दुर्गा – अजेय, कठिनाइयों को हराने वाली।
  • पार्वती – पहाड़ की बेटी, शिव की अर्धांगिनी।
  • काली – काल का नाश करने वाली, शक्ति का रूप।
  • शक्ति – ऊर्जा और सामर्थ्य की देवी।
विज्ञापन

3 of 6
मां के करुणामयी नाम - फोटो : Instagram
मां के करुणामयी नाम

माँ दुर्गा केवल वीरता ही नहीं, बल्कि करुणा और सौम्यता की भी प्रतीक हैं। ये नाम बच्चियों के जीवन में दयालुता, सौम्यता और विद्या का संचार करते हैं। जैसे, 
  • अन्नपूर्णा – अन्न देने वाली, समृद्धि का रूप।
  • सरस्वती – विद्या और ज्ञान की देवी।
  • लक्ष्मी – समृद्धि और ऐश्वर्य की देवी।
  • सती – निष्ठावान और पवित्र नारी

4 of 6
आधुनिक और आकर्षक देवी नाम - फोटो : Freepik
आधुनिक और आकर्षक देवी नाम

आजकल माता के पारंपरिक नामों को आधुनिकता के साथ अपनाने का चलन भी बढ़ा है। ये नाम आधुनिक परिवारों में बच्चियों को पारंपरिक आस्था के साथ ट्रेंडी पहचान भी देते हैं। जैसे, 
  • तारा – मार्गदर्शक तारा, देवी का रूप।
  • नंदिनी – आनंद देने वाली, माँ दुर्गा का प्रिय नाम।
  • रुद्राणी – भगवान शिव की पत्नी, शक्ति स्वरूपा।
  • चारुलता – सुंदरता और मधुरता का प्रतीक।
विज्ञापन

5 of 6
नवदुर्गा से प्रेरित नाम - फोटो : istock
नवदुर्गा से प्रेरित नाम

नवरात्रि के दौरान पूजित नवदुर्गा के नाम भी बच्चियों के लिए बेहद लोकप्रिय हैं। ये नाम बच्चियों के जीवन में संघर्ष से जूझने और विजय पाने की शक्ति प्रदान करते हैं।
  • शैलपुत्री – पर्वतराज हिमालय की पुत्री।
  • ब्रह्मचारिणी – तप और संयम की देवी।
  • कात्यायनी – ऋषि कात्यायन की पुत्री।
  • चामुंडा – चंड और मुंड का संहार करने वाली।
  • महागौरी – पवित्रता और शांति की देवी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दुर्लभ और अनोखे देवी नाम - फोटो : Adobe
दुर्लभ और अनोखे देवी नाम

मां दुर्गा से जुड़े कुछ नाम बच्ची की अद्वितीय पहचान और आध्यात्मिक आभा को और निखारते हैं। यदि आप बच्ची का ऐसा नाम चाहते हैं जो अलग और अनोखा हो, तो ये विकल्प चुन सकते हैं।
  • त्रिनेत्रा – तीन नेत्रों वाली माँ।
  • जगदम्बा – जग की माँ।
  • कमला – कमल की तरह सुंदर और पवित्र।
  • वागीश्वरी – वाणी की देवी।
  • भवानी – जीवन देने वाली माँ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें