Maa Durga Name For Baby Girls: भारत में नामकरण संस्कार केवल परंपरा नहीं, बल्कि आस्था और संस्कृति का प्रतीक है। नवरात्रि के पावन मौके पर बेटी को मां दुर्गा से जुड़े नाम दे सकते हैं। जब बच्ची का नाम माँ दुर्गा से प्रेरित रखा जाता है तो वह नाम न केवल सुंदर लगता है, बल्कि बच्ची के जीवन में शक्ति, साहस और शुभता का आशीर्वाद भी माना जाता है। माँ दुर्गा को आदिशक्ति कहा गया है और उनके अनेक रूप जैसे पार्वती, काली, चामुंडा, सरस्वती, लक्ष्मी – प्रत्येक नाम अपनी एक अलग शक्ति और महत्व को दर्शाता है।
मां दुर्गा के नामों से बच्चियों का नामकरण केवल परंपरा नहीं, बल्कि आशीर्वाद है। ये नाम शक्ति, करुणा, विद्या और समृद्धि के प्रतीक हैं। बच्चियों को जीवनभर ये नाम उनकी जड़ों और संस्कृति से जोड़ते रहते हैं। आइए जानते हैं मां दुर्गा से जुड़े कुछ सुंदर और अर्थपूर्ण बच्चियों के नाम।