Baby Girl Names meaning Brave : भारत के इतिहास में कई बहादुर, निडर महिलाओं का नाम शामिल है, जिन्होंने अपने बल और बुद्धि से एक मिसाल पेश की। इन महिलाओं ने साबित किया कि लड़कियां कमजोर नहीं होतीं। शारीरिक तौर पर भले ही वह पुरुषों की बराबरी नहीं कर सकती हैं लेकिन उनके अदम्य साहस और बुद्धिमता की कहानियाँ साबित करती हैं कि वह किसी भी मामले में कम नहीं हैं। जब भी देश की बहादुर महिलाओं का जिक्र होता है, सबसे पहले रानी लक्ष्मी बाई, रानी अवंती बाई लोधी, झलकारी बाई, दुर्गा भाभी आदि स्त्रियों का नाम जरूर लिया जाता है। ईस्ट इंडिया कंपनी व ब्रिटिश हुकूमत का डटकर सामना करने वाली इन महिलाओं जैसा साहस हर लड़की में होना चाहिए।
19 नवंबर को झांसी की रानी लक्ष्मी बाई की जयंती मनाई जाती है। अगर आप भी बेटी के माता पिता बने हैं तो अपनी बेटी को ऐसे नाम दें, जो उनके व्यक्तित्व में बहादुरी, साहस और निडरता लाएं। आइए जानते हैं बेटी के लिए ऐसे दमदार नाम, जिन का अर्थ साहस और निडरता है।