फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मी रोल को लेकर आयुष्मान और उनकी पत्नी के बीच होने लगी थी अनबन

Sat, 14 Sep 2019 05:43 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ayushmann Khurrana - फोटो : amar ujala
रेडियो और टीवी रियलिटी शो से अपने करियर की शुरुआत करने वाले आयुष्मान खुराना आज बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता हैं। साल 2012 में आयुष्मान ने शूजित की सुपरहिट फिल्म 'विकी डोनर' से बॉलीवुड के क्षेत्र में कदम रखा। सुंदर अभिनेता की सूची में शुमार आयुष्मान का आज जन्मदिन है। इनका जन्म 14 सितंबर 1984 को चंडीगढ़ में हुआ था। आइए जानते हैं इनके जीवन से जुड़ी खास बातें...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
ayushmann khurrana
करियर की शुरुआत
अभिनेता आयुष्मान खुराना ने टेलीविजन की दुनिया में महज 17 साल की उम्र में कदम रखा था। चैनल वी के शो 'पॉपस्टार्स' में हिस्सा लेने वाले वो सबसे युवा प्रतियोगी थे। साल 2012 में आयुष्मान नें शुजित सिरकार के निर्देशन में फिल्म 'विकी डोनर' से बॉलीवुड के क्षेत्र में कदम रखा।
विज्ञापन

3 of 5
Ayushmann Khurrana - फोटो : you tube
विकी डोनर के बाद अयुष्मान ने एक से बढकर एक फिल्में की। अभी हाल ही में उनकी फिल्म ड्रीम गर्ल आई है। उनकी इस फिल्म ने धमाल मचा दिया। फिल्मों में आने से पहले आयुष्मान खुराना बतौर रेडियो जॉकी काम करते थे। एमटीवी का पॉपुलर शो रोडीज जीतने के बाद आयुष्मान खुराना चर्चा में आए। इसके बाद आयुष्मान ने बतौर वीजे एमटीवी के लिए कई शोज किए।

4 of 5
Ayushmann Khurrana and Vicky Kaushal - फोटो : file photo
निजी जिंदगी
आयुष्मान ने साल 2011 में अपने बचपन के दोस्त ताहिरा कश्यप से शादी की। ताहिरा जब 16 साल की थीं तो कॉलेज में दोनों की मुलाकात हुई थी। दोनों ने एक दूसरे को करीब 11 साल तक डेट किया था। ताहिरा के पिता आयुष्मान को बहुत पसंद करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ayushmann khurrana - फोटो : social media
जीवन के उतार-चढाव
आयुष्मान के फिल्मी रोल को लेकर उनकी पत्नी ताहिरा से अनबन होने लगी थी। दरअसल ताहिरा कभी नहीं चाहती थीं कि आयुष्मान ऑनस्क्रीन किसी अभिनेत्री को किस करें। एक इंटरव्यू में आयुष्मान ने कहा कि 'मेरी पत्नी ताहिरा कभी नहीं चाहती थी कि मैं ऑनस्क्रीन किस करूं। फिल्म 'विकी डोनर' के हिट होने के बाद भी हम दोनों के बीच किस सीन को लेकर खटास रही क्योंकि वह इन सब के लिए कभी हां करने को तैयार नहीं हुई।' आयुष्मान ने आगे बताया कि 'मेरी पत्नी खुद एक क्रिएटिव पर्सन हैं मैं खुश हूं कि अब हमारे बीच सब चीजें ठीक हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें