फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने पार्टनर के साथ बेवफाई करने के बाद भी कितने रिश्ते बच पाते हैं? जाने क्या कहते हैं शोध

Tue, 30 Jul 2019 07:48 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रिलेशनशिप
रिलेशनशिप में धोखा देना किसी बुरे सपने के जैसा है। ऐसा करने से रिश्ते के टूटने का खतरा हमेशा बना रहता है, क्योंकि जीवनसाथी को पता चलने के बाद केवल 16 प्रतिशत रिश्ते ही बच पाते हैं। ऐसा हम नहीं कह रहें हैं ये तो शोध बता रहें हैं, तो आइए जानते है और क्या कहता है शोध।
 
विज्ञापन

2 of 4
relationship
एक हेल्थ केयर कंपनी द्वारा किए सर्वे में 441 लोगों ने माना कि उन्होंने अपने पार्टनर के साथ धोखा किया है वह भी तब जब वे किसी के साथ कमिटेड थे। दिलचस्प बात है कि इस बारें में पता चलने के तुरंत बाद ही 54 प्रतिशत लोगों ने रिश्ता खत्म कर दिया जबकि तीस प्रतिशत लोगों ने एक मौका देने की कोशिश की, लेकिन बाद में उन्होने भी रिश्ता तोड़ दिया। आंकड़े बताते हैं कि केवल 16 प्रतिशत लोग ही साथ में रह पाते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 4
relationship
मजेदार बात यह है कि शादीशुदा जोड़े अपने रिश्ते को बचाने की कोशिश ज्यादा करते हैं लगभग 23 प्रतिशत जबकि 13 प्रतिशत सीरियस रिलेशनशिप में रहने वाले ही रिश्ते को बचाते हैं। बेवफाई करने का तरीका भी रिश्ते के टूटने की वजह होता है। जैसे वन नाइट स्टैड की स्थिति में 19 प्रतिशत लोग और किसी अन्य के साथ लंबे समय में रहने  पर 12 प्रतिशत लोग ही फिर से साथ रहते हैं।
 
विज्ञापन

4 of 4
रिलेशनशिप
47 प्रतिशत लोगों ने माना कि उन्हें अपनी गलती का एहसास हो गया इसलिए उन्होने अपने जीवनसाथी को सच्चाई से अवगत करा दिया। जबकि 39 प्रतिशत लोगों ने माना कि उनके पार्टनर को हक है इस बारें में जानने का। धोखेबाज पार्टनर्स का कहना है कि अपने रिश्ते को एक मौका  और देने के लिए उनके जीवनसाथी ने कुछ नियम बना दिए जिनका पालन करना जरूरी था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें