फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Relationship: कैसे पहचानें कि आप अपने पार्टनर के लिए टॉक्सिक हैं या नहीं? खुद से पूछें ये चार सवाल

Sun, 08 Mar 2026 01:49 PM IST
Shikhar Baranawal लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Self-Reflection Questions For Couples: रिलेशनशिप में अक्सर लोग सामने वाले पार्टनर की टॉक्सिसिटी पर फोकस करते हैं मगर वो खुद टॉक्सिक हैं या नहीं इसके बारे में नहीं सोचते। इसलिए आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं कि कहीं आप अपने पार्टनर के लिए टॉक्सिक तो नहीं हैं?
विज्ञापन
1 of 6
रिलेशनशिप - फोटो : Freepik
रिश्तों में अक्सर लोग अपने पार्टनर की गलतियां निकालते हैं और उन्हें 'टॉक्सिक' बताते हैं। ध्यान देने वाली बात है कि जो शिकायत पहले पार्टनर को दूसरे से होती है, आमतौर पर लगभग वही शिकायत दूसरे पार्टनर को भी पहले से होती है। ऐसे में कई बार कुछ लोगों के मन में सवाल उठता है कि कहीं मैं भी तो अपने पार्टनर के लिए टॉक्सिक नहीं हूं? आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

आजकल के संबंधों में मेंटल हेल्थ और इमोशनल इंटेलिजेंस पर काफी जोर दिया जाता है। एक हेल्दी रिश्ता सिर्फ प्यार से नहीं, बल्कि आत्म-जागरूकता से चलता है। कभी-कभी अनजाने में हमारा व्यवहार, हमारी इनसिक्योरिटी और बातचीत करने का तरीका हमारे पार्टनर के लिए घुटन का कारण बन सकता है। मनोविज्ञान के अनुसार 'टॉक्सिसिटी' हमेशा चिल्लाने या लड़ने में ही नहीं होती, कई बार यह छोटी-छोटी गतिविधि और इमोशनल मेनुपुलेशन में भी छिपी हो सकती है।

अगर आपका पार्टनर आपसे बात करने से कतराने लगा है या आपके साथ होने पर खुद को असुरक्षित महसूस करता है, तो यह समय रुककर आत्म-मंथन करने का है। खुद को बदलने की दिशा में पहला कदम यह स्वीकार करना है कि समस्या हमारे भीतर भी हो सकती है। आइए इस लेख में कुछ ऐसे सवालों के बारे में जानते हैं जिसे आप खुद से पुछकर ये जान सकते हैं कि कहीं आप तो अपने पार्टनर के लिए टॉक्सिक नहीं हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
रिलेशनशिप - फोटो : Freepik
क्या आप अपने पार्टनर के फैसलों को नियंत्रित करते हैं?
  • आप खुद से पूछें कि क्या मैं अक्सर यह तय करता/करती हूं कि मेरा पार्टनर किससे मिले, क्या पहने या कहां जाए?
  • अगर आप 'चिंता' के नाम पर उनकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता को प्रतिबंधित कर रहे हैं, तो यह प्यार नहीं, बल्कि नियंत्रण है।
  • एक हेल्दी रिश्ता भरोसे पर होता है और पार्टनर को स्पेस देता है और पार्टनर को आगे बढ़ाने के बारे में सोचता है, जबकि टॉक्सिक व्यवहार उन्हें पिंजरे में बंद महसूस कराता है।
विज्ञापन

3 of 6
रिलेशनशिप - फोटो : Freepik
क्या आप अपनी गलतियों के लिए हमेशा उन्हें ही दोषी ठहराते हैं?
  • आप खुद से पूछें कि क्या बहस के दौरान आप अपनी गलती मानने के बजाय सारा दोष पार्टनर पर मढ़ देते हैं?
  • अगर आपका व्यवहार 'तुमने ऐसा किया इसलिए मैंने ऐसा किया' वाले चक्र में फंसा है, तो आप जिम्मेदारी से भाग रहे हैं।
  • अपनी कमियों को स्वीकार न करना और पार्टनर को हमेशा अपराधी महसूस कराना उनके मानसिक स्वास्थ्य को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है।
 
ये भी पढ़ें- Women's Day 2026: इस महिला दिवस उनके चेहरे पर लाएं मुस्कान, ये रहे 5 प्यारे सरप्राइज आइडियाज

4 of 6
रिलेशनशिप - फोटो : Freepik
क्या आप पार्टनर की खुशी में जलन महसूस करते हैं?
  • जब आपका पार्टनर कोई बड़ी सफलता हासिल करता है, तो क्या आप वास्तव में खुश होते हैं या असुरक्षित महसूस करने लगते हैं?
  • टॉक्सिक व्यवहार में व्यक्ति अपने पार्टनर की चमक को फीका करने की कोशिश करता है ताकि वह खुद को श्रेष्ठ साबित कर सके।
  • प्रतिस्पर्धा किसी भी रिश्ते की मिठास को कड़वाहट में बदल सकती है, क्योंकि यहां एक की जीत 'रिश्ते' की हार होती है।

 
विज्ञापन

5 of 6
रिलेशनशिप - फोटो : Freepik
क्या आप 'साइलेंट ट्रीटमेंट' को हथियार की तरह इस्तेमाल करते हैं?
  • जब चीजें आपके मन मुताबिक नहीं होतीं, तो क्या आप हफ्तों तक बात करना बंद कर देते हैं?
  • बातचीत बंद करना एक इमोशनल पनिशमेंट है जो पार्टनर को मानसिक रूप से तोड़ देती है।
  • समस्याओं को सुलझाने के बजाय चुप्पी साधना मेच्योरिटी की कमी और टॉक्सिसिटी का एक बड़ा संकेत है, जिससे दूरी बढ़ती है।

ये भी पढ़ें- Relationship Tips: किसी भी संबंध में कैसे ईगो बन जाता है रिश्तों का दुश्मन, जानें ऐसी स्थिति में क्या करें?
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रिलेशनशिप कपल - फोटो : Adobe Stock
अगर इन सवालों के जवाब 'हां' हैं तो क्या करें?
अगर इन सवालों के जवाब 'हां' में हैं, तो निराश न हों, अपनी गलतियों को पहचानना ही सुधार की पहली सीढ़ी है। अपने पार्टनर से खुले मन से बात करें, अपनी कमियों के लिए माफी मांगें और अगर आवश्यक हो, तो 'कपल्स थेरेपी' की मदद लें। ध्यान रखें कोई भी इंसान पूर्ण नहीं होता, लेकिन एक बेहतर पार्टनर बनने की कोशिश करना ही सच्चे प्यार की पहचान है। एक हेल्दी रिश्ता वही है जहां दोनों व्यक्ति एक-दूसरे की छाया में नहीं, बल्कि एक-दूसरे के प्रकाश में बढ़ते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें