फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कों की ये आदतें लड़कियों को करती हैं इरिटेट, रिलेशन शुरू होने से पहले ना करें ये गलतियां

Tue, 12 Jun 2018 08:46 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
stress couple
रिश्ते बहुत नाजुक होते हैं, अगर उन्हें ठीक समय पर न संभाला जाए तो यह टूटने में जरा भी देर नहीं करते। हमें रिश्तों को प्यार से संजो कर रखना चाहिए जिससे यह हमेशा बेहतर हो। पर हम ऐसा नहीं करते, शुरूआत में तो जब हमें कोई अच्छा लगता है तो हम उसके लिए मर मिटने को तैयार हो जते हैं, लेकिन रिलेशनशिप में आने के कुछ समय बाद हम उनको वह अहमियत नहीं देते। हम लापरवाह हो जाते हैं। आपकी ये आदतें आपके पार्टनर को इरिटेट करने लगती हैं। आइए आपको बताते हैं लड़कों की उन आदतों के बारे में जो किसी भी लड़की को परेशान कर सकती हैं.....
विज्ञापन

2 of 4
stress couple
इस बात से तो सब वाकिफ है कि लड़कियों को सजने संवरने का बहुत शौक होता है, लेकिन उन्हें यह नहीं पसंद होता की उनका पार्टनर सजने संवरने में दिलचस्पी लें। लड़कियों को कभी भी ऐसे लड़के नही पसंद आते जो लंबे समय तक शीसे के आगे खड़े रहते हैं। लड़कियों की पहली पसंद रफ-टफ लड़के होते हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
couple
रिलेशनशिप की शुरुआत में आप उन्हें इम्प्रेस करने के चक्कर में बहुत सारे झूठ बोल देते हैं, लेकिन झूठ तो झूठ होता है। साथ रहने के बाद जब आपके पार्टनर को उसका सच पता लगता है तो यह बात उन्हें बहुत बुरी लगती है। आप पर बना उनका विश्वाश डगमगा जाता है और अगर झूठ ज्यादा बड़ा है तो उन्हें धोखे की फिलिंग आती है। यह आपका रिश्ते को खत्म होने की कगार पर भी ला सकता है। इसलिए कभी भी लड़की को इम्प्रेस करने के लिए झूठ का सहारा न लें। आप जैसे हैं वैसे ही खुद को उनके आगे रखें।
विज्ञापन

4 of 4
irritating couple
लड़कियों को अच्छी बॉडी वाले लड़के पसंद होते हैं, लेकिन अब इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि आप उनके सामने हर वक्त यह एहसास दिलाएं कि आपकी बॉडी कितनी अच्छी है। यह वह खुद भी ध्यान दे सकती हैं। इसके बजाय उनकी तारीफ करें और उनको स्पेशल फील कराएं। अपने दिल की बात उनके सामने रखें। जब तक आप उनसे दिल की बात नहीं कहेंगे लड़की के दिल में जगह नहीं बना पाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें