फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंद ने कैसे और कहां किया था ईशा को प्रपोज, सामने आई मोमेंट की तस्वीरें

Sun, 06 May 2018 10:39 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आनंद पीरामल
भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन और रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की सगाई के बाद अब उनकी बेटी ईशा की सगाई भी खूब सुर्खियों में बनी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईशा की सगाई आनंद पीरामल से हुई है। सोशल मीडिया पर इस वक्त कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें आनंद बड़े ही रोमांटिक अंदाज में ईशा को प्रपोज करते हुए नजर आ रहे हैं...
विज्ञापन

2 of 5
isha ambani
आनंद ने ईशा को महाबलेश्वर के मंदिर में प्रपोज किया। तस्वीर में साफ दिखाई दे रहा है कि आनंद पीरामल अपने घुटनों पर बैठकर ईशा अंबानी को प्रपोज कर रहे हैं। यह तस्वीर महाबलेश्वर में एक झील किनारे की है। खबरों की माने तो ईशा के हां कहने के बाद दोनों के परिवार वालों ने साथ में लंच किया।   
  
 
विज्ञापन

3 of 5
anand and isha
खाना खाने के बाद दोनों पक्ष के परिवारों ने सगाई का कार्यक्रम तय किया और अपने नजदीकी मित्र और रिश्तेदारों को बुलाकर दोनों की सगाई कर दी। दोनों परिवार एक दूसरे को पिछले चार दशक से जानते हैं। दोनों की शादी भारत में ही होगी। 

 

4 of 5
anand piramal
आनंद पीरामल हॉवर्ड बिजनेस स्कूल के ग्रेजुएट हैं और मौजूदा समय में पिरामल एंटरप्राइसेस में कार्यकारी निदेशक के तौर पर काम कर रहे हैं। हॉवर्ड स्कूल से पास होने के बाद उन्होंने दो स्टार्टअप शुरू किए हैं, उनका पहला स्टार्टअप हेल्थकेयर सेक्टर में पीरामल ई-स्वास्थ के नाम से है और दूसरा रियल एस्टेट सेक्टर में पीरामल रियलिटी के नाम से है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
isha ambani marriage
ईशा रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल के बोर्ड में शामिल हैं। उनके पास येल यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी और साउथ एशियन स्टडीज में बैचलर डिग्री है। वो जून में ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस, स्टेनफोर्ड से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन प्रोग्राम में मास्टर्स भी कर लेंगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें