फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टनर यदि कर रहा है धोखा तो क्या करें? कैसे शेयर करें दिल की बात

Sat, 09 Mar 2019 12:01 AM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
relationship
धोखा एक ऐसा शब्द है जो हर कोई अपने रिलेशनशिप के दौरान इससे बचना चाहता है। लेकिन कभी-कभी बदलते हालात के चलते रिलेशनशिप के दौरान कोई न कोई धोखा दे देता है। चाहे वो पुरुष पार्टनर हो या फिर महिला पार्टनर। प्यार में धोखा खाने वाले को तकलीफ ज्यादा होती है। हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर आपको भी आपके पार्टनर द्वारा प्यार में धोखा मिल रहा है तो आप क्या करें।
विज्ञापन

2 of 5
relationship
सफाई देने का मौका दें
अगर आपके सारे सवालों के जवाब मिल जाते हैं और आपको ऐसा महसूस होता है कि उसे माफ कर देना चाहिए और आगे बढ़ना चाहिए। माफ करने का ये मतलब नहीं कि आप भूल जाएं। बस अपने रिश्ते को एक नई ताकत के साथ,नई ईमानदारी से आगे बढ़ाएं और अपने नए कमिटमेंट से रिश्ते की बॉन्डिंग को मजबूत करें। 
विज्ञापन

3 of 5
relationship - फोटो : social media
ज्यादातर मामलों में दोनों पार्टनर एक-दूसरे को दोषी मानने के बजाए तीसरे व्यक्ति को दोषी मानते हैं। ऐसा करना बिल्कुल गलत है। आपसी रिश्ते में खराबी के दौरान किसी तीसरे पर दोष न डालें। जो शख्स आपके प्यार को नजरअंदाज कर आगे बढ़ गया, गलती उसकी ही है। 

4 of 5
relationship
अकेले रहने के डर से साथ न रहें
अपना पूरा समय लेकर खुद पर फोकस करें और सोचें की इस वक्त क्या चाहते हैं आप। आप अपने उस पार्टनर के साथ इसलिए न रहें क्योंकि आप अकेले रहने में डरते हैं या डरती हैं। इसके अलावा अपने मामले में किसी तीसरे व्यक्ति को बोलने का मौका न दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
relationship
हमेशा अपनी नाराजगी का एहसास करना चाहिए मगर चीखकर या चिल्लाकर नहीं। इसलिए हमेशा बात करतेसमय संयम बरतना चाहिए। अपने पार्टनर को यह जरूर बताएं कि आप कैसा महसूस कर रही हैं और यह भी कि अब आप खुद के बारे में सोच रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें