फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए कैसा है वो परिवार जहां बहू बनकर जा रही हैं ओवैसी की बेटी

Tue, 18 Dec 2018 04:04 PM IST
मंजू ममगाईं लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ओवैसी - फोटो : file photo
हैदराबाद के दो बड़े सियासी परिवार जल्द ही शादी के रिश्ते में बंधकर एक होने जा रहे हैं। दरअसल, शाह आलम खान के पोते नवाब बरकत आलम खान के साथ असदुद्दीन ओवैसी की बेटी कुदसिया ओवैसी की शादी 28 दिसंबर को होनी है। ऐसे में हर कोई उस परिवार के बारे में जानना चाहता है जहां बहू बनकर ओवैसी की बेटी जाने वाली हैं। तो आइए जानते हैं आखिर कैसा होगा ओवैसी की बेटी का ससुराल।   
विज्ञापन

2 of 5
ओवैसी की बेटी की सगाई
आलम खान और ओवैसी परिवार पहले से एक दूसरे को जानते हैं। दोनों परिवारों के बीच कई पीढ़ियों से दोस्ती है, लेकिन इस शादी के साथ हैदराबाद के इन दो सियासी परिवारों के बीच एक नए अध्याय की शुरुआत होगी। माना जा रहा है कि इस शादी के पीछे दोनों परिवारों के सियासी फायदे छिपे हुए हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Nawab Shah Alam Khan - फोटो : file photo
नवाब शाह आलम खान का नाम हैदराबाद में काफी मशहूर है। ओवैसी के होने वाले समधी के परिवार को लोग उनके द्वारा किए परोपकार के लिए मानते हैं। आलम खान ने अल्पसंख्यकों के शैक्षणिक उत्थान की दिशा में काफी काम किया है। हैदराबाद डेक्कन सिगरेट फैक्ट्री की गोलकोंडा सिगरेट हैदराबाद का एक जाना माना ब्रैंड रहा है।

4 of 5
डेक्कन सिगरेट फैक्ट्री शाह आलम ही चलाते हैं। इसके अलावा आलम खान कई सारे शैक्षणिक संस्थान भी चलाते हैं, जिसमें अनवरुल उलूम कॉलेज काफी मशहूर रहा है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ओवैसी
बता दें कि बरकत, नवाब अहमद आलम खान के बेटे और नवाब शाह आलम के पोते हैं। बरकत ने पोस्ट ग्रैजुएट किया है और वह अपने परिवार का ही बिजनेस संभालते हैं। खास बात यह है कि यह परिवार हैदराबाद की पाक कला के लिए भी जाना जाता है।शाह आलम खान के बड़े बेटे और बरकत के चाचा नवाब महबूब आलम खान को खाना बनाने के मामले में मास्टर शेफ कहा जाता है। उन्हें हैदराबाद से लगभग खो चुके, कुतुब शाही और असफ शाही व्यंजनों को पुनर्जीवित करने का श्रेय भी दिया जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें