फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद अपने पार्टनर से कहना ना भूलें ये 6 बातें, रिश्ता रहेगा प्यार भरा

Thu, 27 Jun 2019 07:01 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जब दो प्यार करने वाले शादी करते हैं तो वे खूबसूरत रिश्ते में बंध जाते हैं और इसके साथ ही बहुत कुछ उनकी जिंदगी में बदलता है। लेकिन इस बदलाव में अगर आपने प्यार जताने का तरीका भी बदल दिया है तो ये ठीक नहीं है। भले ही आप शादी के बाद खर्चों को संभालने और नई जिम्मेदारियों में व्यस्त हो गए हो लेकिन अपने पार्टनर को ये सात प्यार भरी बातें जरुर कहें।देखिएगा इन शब्दों का असर जादू की तरह होगा।
 
विज्ञापन

2 of 7
आई लव यू
इन तीन शब्दों का असर तो आपने शादी के पहले देखा ही होगा। इन्हीं तीन शब्दों का ही तो असर है कि आप जिसे चाहते हैं वो आपके साथ हैं। तो फिर शादी के बाद आपने पार्टनर के सामने ये जताना कैसे छोड़ दिया कि आप उन्हें कितना चाहते हैं। अगर आपको भी नहीं याद आ रहा कि अंतिम बार आपने अपने पार्टनर को “आई लव यू”कब कहा था तो  आज ही अपने पार्टनर से प्यार का इजहार करें।
 
विज्ञापन

3 of 7
तारीफ भी है जरुरी
ऑफिस और घर में संतुलन बनाते-बनाते क्या आपको भी अपने पार्टनर के लिए वक्त नहीं मिलता। लेकिन थोड़ा समय निकालकर अपने साथी की तारीफ जरुर करें। तुम कितनी सुंदर लग रही हो या आज आप बहुत हैंडसम लग रहें हैं जैसी तारीफ के शब्द बोलने में आपको कितना समय लगेगा। लेकिन इन छोटे से लफ्जों का असर बहुत गहरा होता है।
 

4 of 7
मैं हमेशा साथ रहूंगा
भागदौड़ भरी जिंदगी में जरुरी नहीं की आप हमेशा साथ रहें। ऐसे में अकेलापन हर किसी को परेशान कर सकता है। लेकिन अपने पार्टनर से ये कहना कभी न भूलें कि आप हमेशा उसके साथ हैं। इन शब्दों से एहसास होता रहेगा कि भले ही वो आपसे दूर हैं लेकिन आपका ख्याल उसे हमेशा है।
 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : social media
देखभाल भी है जरुरी
अपने पार्टनर की परवाह तो सभी करते हैं लेकिन अगर आप अपनी इसी देखभाल को शब्दों या अपने भावनाओं से जाहिर करेंगे तो आपके पार्टनर को दूसरी ही खुशी होगी।
 
विज्ञापन

6 of 7
सरप्राइज
अपने रिश्ते को जीवंत रखने के लिए जरुरी है कि एक दूसरे को छोटा ही सही पर सरप्राइज दें। ये सरप्राइज कुछ भी हो सकता है चाहे वो पार्टनर के पसंद का खाना बनाना हो या उसके पसंद के फूल लाना। ये सरप्राइज आपके पार्टनर को जरुर खुशी देंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
डेट पर जाएं
 आप अपनी शादी के बाद भी तो अपने पार्टनर के साथ डेट पर जा सकते हैं। एक बार अपने पार्टनर से डेट के लिए जरुर कहें देखे वो अपनी सारी मीटिंग को कैंसल करके कैसे आपके साथ पुरानी यादों को ताजा करने के लिए डेट पर जाएंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें