फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगाई टूटने पर इन तरीकों से जीवन में बढ़ें आगे, दूसरों की बातों को करें नजरअंदाज

Sun, 03 Jan 2021 08:54 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
लोग सगाई टूट जाने पर तनाव में आ जाते हैं - फोटो : Pixabay

सगाई टूटने से जीवन थम नहीं जाता है। कई सारे लोग सगाई टूट जाने पर तनाव में आ जाते हैं, हालांकि इनमें लड़कियों की संख्या ज्यादा ही रहती है क्योंकि उनको समाज का डर भी सताता है कि लोग क्या कहेंगे। ऐसे में वे लंबे समय तक खुद भी परेशान रहती हैं और अपने से जुड़े लोगों को भी परेशान कर देती हैं। आपके लिए सगाई टूटने के बाद बहुत जरूरी है कि आप आगे बढ़ें। एक जगह पर थम जाना किसी भी समस्या का हल नहीं हो सकता है। अगली स्लाइड्स से जानिए कि किन तरीकों से आप जीवन में आगे बढ़ सकते हैं। 

विज्ञापन

2 of 5
जो हुआ उस बात को वहीं पर छोड़ दें - फोटो : pixa

सकारात्मक रवैया रखें
सगाई टूटना कोई इतनी बड़ी बात नहीं है कि आप बहुत ज्यादा नकारात्मक हो जाएं। ऐसे समय में माना कि आप भावात्मक रूप से कमजोर हो सकते हैं लेकिन खुद को सकारात्मक रखने का प्रयास करें। जो हुआ उस बात को वहीं पर छोड़ दें और आगे बढ़ जाएं। बार-बार एक ही बात को सोचेंगे तो नकारात्मकता और ज्यादा बढ़ेगी जो कि आगे चलकर अवसाद का रूप भी ले सकती है। 

विज्ञापन

3 of 5
दोस्तों के साथ फिल्म देखने जाएं - फोटो : Pixabay

अकेले न रहें
आप अकेले रहेंगे तो आपके मन में फिजूल के विचार आएंगे। इसलिए आप कोशिश करें कि ज्यादा से ज्यादा वक्त उन लोगों के साथ बिताएं जिनका साथ आप खुश रहते हों। दोस्तों के साथ फिल्म देखने जाएं, घर पर मम्मी का कीचन में हाथ बटाएं। भाई के साथ कोई गेम खेल लें। यह सब करके आपको बहुत अच्छा लगेगा। अपनों का प्यार आपकी सारी चिंताओं को दूर कर देगा। 

4 of 5
इस विषय में न सोचें - फोटो : pixa

खुद पर ऊंगली न उठाएं
सगाई के टूटने के लिए खुद पर ऊंगली न उठाएं। खासकर जब कारण आपके सामने स्पष्ट है तब तो भूलकर भी इस विषय में न सोचें। खुद पर ऊंगली उठाकर आप खुद ही से खुद को कमजोर करने का काम कर लेंगे। इसलिए बेहतर है कि इस बात पर ध्यान दें कि हाल फिलहाल में ऐसा क्या है जो आपको बहुत ज्यादा खुश रखता है। खुद को खुश रखने की जिम्मेदारी इस वक्त आपको ही लेना है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अच्छा-अच्छा ही सोचें ताकि भविष्य में सब अच्छा हो - फोटो : social media
अधिक न सोचें
इस विषय में बहुत अधिक सोचने से कुछ हासिल नहीं होगा। बोलने वाले दस बातें करेंगे लेकिन आपके लिए महत्वपूर्ण यही है कि आप उन सभी बातों को नजरअंदाज कर दें। आप भविष्य के विषय में सोचें लेकिन विचारों की दिशा ऐसी हो कि आपको आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें न कि पीछे की ओर खींचे। इसलिए अच्छा-अच्छा ही सोचें ताकि भविष्य में सब अच्छा हो। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें