फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मैं गिड़गिड़ाती रही लेकिन उसने एक नहीं सुनी'

Thu, 17 Jan 2019 03:06 PM IST
मंजू ममगाईं बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
1 of 10

नादिया मुराद को खुद को इस्लामिक स्टेट कहने वाले चरमपंथियों ने अगवा कर लिया था।कई महीनों की यौन प्रताड़ना झेलने के बाद वह किसी तरह उनके चंगुल से भागने में सफल रहीं और अब दुनिया को यजीदियों पर हो रहे जुल्म की कहानियां सुना रही हैं।कथित इस्लामिक स्टेट के चरमपंथियों के आने से पहले मैं अपनी मां और भाई बहनों के साथ उत्तरी इराक के शिंजा के पास कोचू गांव में रहती थी। हमारे गांव में अधिकतर लोग खेती पर निर्भर हैं। मैं तब छठी कक्षा में पढ़ती थी।

विज्ञापन

2 of 10
Nadia Murad

हमारे गांव में कोई 1700 लोग रहते थे और सभी लोग शांतिपूर्वक रहते थे। हमें किसी तरह की कोई चेतावनी नहीं मिली थी कि आईएस शिंजा या हमारे गांव पर हमला करने जा रहा है।3 अगस्त 2014 की बात है, जब आईएस ने यजीदी पर हमला किया। कुछ लोग माउंट शिंजा पर भाग गए, लेकिन हमारा गांव बहुत दूर था। हम भागकर कहीं नहीं जा सकते थे। हमें 3 से 15 अगस्त तक बंधक बनाए रखा गया।खबरें आने लगी थीं कि उन्होंने तीन हजार से ज़्यादा लोगों का कत्ल कर दिया है और लगभग 5,000 महिलाओं और बच्चों को अपने कब्जे में ले लिया है। तब तक हमें हकीकत का अहसास हो चुका था।इस दौरान चरमपंथी आए और हमारे हथियार कब्जे में ले लिए, हम कुछ नहीं कर सकते थे। हम पूरी तरह घिर चुके थे। हमें चेतावनी दी गई कि हम दो दिन के अंदर अपना धर्म बदल लें।

विज्ञापन

3 of 10
Nadia Murad

15 अगस्त को मैं अपने परिवार के साथ थी।हम बहुत डरे हुए थे क्योंकि हमारे सामने जो घटा था, उसे लेकर हम भयभीत थे।उस दिन आईएस के लगभग 1000 लड़ाके गांव में घुसे।वे हमें स्कूल में ले गए। स्कूल दो मंजिला था।पहली मंजिल पर उन्होंने पुरुषों को रखा और दूसरी मंजिल पर महिलाओं और बच्चों को।उन्होंने हमारा सब कुछ छीन लिया।मोबाइल, पर्स, पैसा, जेवर सब कुछ।मर्दों के साथ भी उन्होंने ऐसा ही किया। इसके बाद उनका नेता जोर से चिल्लाया, जो भी इस्लाम धर्म कबूल करना चाहते हैं, कमरा छोड़कर चले जाएं।

4 of 10
Nadia Murad

हम जानते थे कि जो कमरा छोड़कर जाएंगे वो भी मारे जाएंगे क्योंकि वो नहीं मानते कि यजीदी से इस्लाम कबूलने वाले असली मुसलमान हैं।वो मानते हैं कि यजीदी को इस्लाम कबूल करना चाहिए और फिर मर जाना चाहिए।महिला होने के नाते हमें यकीन था कि वे हमें नहीं मारेंगे और हमें जिंदा रखेंगे और हमारा इस्तेमाल कुछ और चीजों के लिए करेंगे।जब वो मर्दों को स्कूल से बाहर ले जा रहे थे तो सही-सही तो पता नहीं कि किसके साथ क्या हो रहा था, लेकिन हमें गोलियां चलने की आवाजें आ रही थी।हमें नहीं पता कि कौन मारा जा रहा था। मेरे भाई और दूसरे लोग मारे जा रहे थे।

विज्ञापन

5 of 10
Nadia Murad

वे नहीं देख रहे थे कि कौन बच्चा है कौन जवान और कौन बूढ़ा। कुछ दूरी से हम देख सकते थे कि वो लोगों को गांव से बाहर ले जा रहे थे। लड़ाकों ने एक व्यक्ति से एक लड़का छीन लिया, उसे बचाने के लिए नहीं। बाद में उन्होंने उसे स्कूल में छोड़ दिया।उसने हमें बताया कि लड़ाकों ने किसी को नहीं छोड़ा और सभी को मार दिया।जब उन्होंने लोगों को मार दिया तो वे हमें एक दूसरे गांव में ले गए। तब तक रात हो गई थी और उन्होंने हमें वहां स्कूल में रखा।उन्होंने हमें तीन ग्रुपों में बांट दिया था।पहले ग्रुप में युवा महिलाएं थी, दूसरे में बच्चे, तीसरे ग्रुप में बाकी महिलाएं।

विज्ञापन

6 of 10
Nadia Murad
हर ग्रुप के लिए उनके पास अलग योजना थी।बच्चों को वो प्रशिक्षण शिविर में ले गए।जिन महिलाओं को उन्होंने शादी के लायक नहीं माना उन्हें कत्ल कर दिया, इनमें मेरी मां भी शामिल थी।रात में वो हमें मोसुल ले गए।हमें दूसरे शहर में ले जाने वाले ये वही लोग थे जिन्होंने मेरे भाइयों और मेरी मां को कत्ल किया था। वो हमारा उत्पीड़न और बलात्कार कर रहे थे। मैं कुछ भी सोचने समझने की स्थिति में नहीं थी।
विज्ञापन

7 of 10
Nadia Murad
वे हमें मोसुल में इस्लामिक कोर्ट में ले गए।जहां उन्होंने हर महिला की तस्वीर ली। मैं वहां महिलाओं की हजारों तस्वीरें देख सकती थी।हर तस्वीर के साथ एक फोन नंबर होता था।ये फोन नंबर उस लड़ाके का होता था जो उसके लिए जिम्मेदार होता था।तमाम जगह से आईएस लड़ाके इस्लामिक कोर्ट आते और तस्वीरों को देखकर अपने लिए लड़कियां चुनते।फिर पसंद करने वाला लड़ाका उस लड़ाके से मोलभाव करता जो उस लड़की को लेकर आया था। फिर वह चाहे उसे खरीदे, किराए पर दे या अपनी किसी जान-पहचान वाले को तोहफे में दे दे।

8 of 10
stress
पहली रात जब उन्होंने हमें लड़ाकों के पास भेजा। बहुत मोटा लड़ाका था जो मुझे चाहता था, मैं उसे बिल्कुल नहीं चाहती थी।जब हम सेंटर पर गए तो मैं फर्श पर थी, मैंने उस व्यक्ति के पैर देखे। मैं उसके सामने गिड़गिड़ाने लगी कि मैं उसके साथ नहीं जाना चाहती।मैं गिड़गिड़ाती रही, लेकिन मेरी एक नहीं सुनी गई।एक हफ़्ते बाद मैंने भागने की कोशिश की।वे मुझे कोर्ट मे ले गए और सजा के तौर पर छह सुरक्षा गार्डों ने मेरे साथ बलात्कार किया। तीन महीने तक मेरा यौन उत्पीड़न होता रहा।

9 of 10
Nadia Murad

इस इलाके में चारों तरफ आईएस के लड़ाके ही फैले हैं तो इन महीनों में मुझे भागने का मौका ही नहीं मिला। एक बार मैं एक पुरुष के साथ थी। वो मेरे लिए कुछ कपड़े खरीदना चाहता था, क्योंकि उसका इरादा मुझे बेच देने का था।जब वो दुकान पर गया।मैं घर पर अकेली थी और मैं वहां से भाग निकली।मैं मोसुल की गलियों में भाग रही थी।मैंने एक मुस्लिम परिवार का दरवाजा खटखटाया और उन्हें अपनी आपबीती सुनाई।उन्होंने मेरी मदद की और कुर्दिस्तान की सीमा तक पहुंचाने में मेरी मदद की।

विज्ञापन

10 of 10
Nadia Murad

शरणार्थी शिविर में किसी ने मेरी आपबीती नहीं पूछी।मैं दुनिया को बताना चाहती थी कि मेरे साथ क्या हुआ और वहां महिलाओं के साथ क्या हो रहा है।मेरे पास पासपोर्ट नहीं था, किसी देश की नागरिकता नहीं थी।मैं कई महीनों तक अपने दस्तावेज पाने के लिए इराक में रुकी रही।उसी वक़्त जर्मन सरकार ने वहां के 1000 लोगों की मदद करने का फैसला किया।मैं उन लोगों में से एक थी फिर अपना इलाज कराने के दौरान एक संगठन ने मुझसे कहा कि मैं संयुक्त राष्ट्र में जाकर आपबीती सुनाऊं।मैं इन कहानियों को सुनाने के लिए दुनिया के किसी भी देश में जाने को तैयार हूं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें